फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State level sports Mahakumbh, more than 550 players will show their strength

Rohtak News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ 550 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Tue, 11 Jun 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
State level sports Mahakumbh, more than 550 players will show their strength
छोटू राम स्टेडियम आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में बॉक्सिंग प्रतियोगिता भाग लेते ​खिलाड़ी। फा
रोहतक। खेल विभाग ने राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिले में विभिन्न खेलों की टीमों का चयन कर लिया है। अब ये खिलाड़ी 15 से 18 जून तक अंबाला, पंचकूला व अन्य जिलों में होने वाली राज्यस्तरीय स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। खेल विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय जिला खेल महाकुंभ का आयोजन 7 से 10 जून तक हुआ। इसमें लगभग 800 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 550 से अधिक खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें लगभग 300 से अधिक पुरुष व 250 से अधिक महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया। 15 से 18 जून तक होने वाले राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में ये खिलाड़ी रोहतक टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सिट्टू, 51 किलोग्राम भार वर्ग में सागर, 54 किलोग्राम भार वर्ग में आदिल चौहान, 57 किलोग्राम भार वर्ग में सागर, 60 किलोग्राम भार वर्ग में अनिरुध, 67 किलोग्राम में भार वर्ग में मुकुल कुंडू, 71 किलोग्राम भार वर्ग में अंकुश, 75 किलोग्राम भार वर्ग में अमन दांगी, 80 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ, 92 किलोग्राम भार वर्ग में विनय कर चयन हुआ। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 45 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी, 49 किलोग्राम भार वर्ग में ऋषिका सिंह, 55 किलोग्राम भार वर्ग में सानिया, 59 किलोग्राम भार वर्ग में आरती, 64 किलोग्राम भार वर्ग में ज्योति, 71 किलोग्राम भार वर्ग में दृष्टि, 81 किलोग्राम भार वर्ग में तन्नू, 87 किलोग्राम भार वर्ग में श्रुति का चयन हुआ। बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में दिवांशी, वेदिका, मेद्या, अर्शिया और पुरुष वर्ग में सचिन, पुलकित, पार्थ, अयान का चयन किया गया। वहीं, हॉकी में 18-18 खिलाड़ियों की टीम, कबड्डी में 13-13 खिलाड़ियों की टीम, टेबल टेनिस में पांच-पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
खेल महाकुंभ की तैयारी अच्छी चल रही है। पिछली बार भी जिला महाकुंभ में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी स्वर्ण पदक जीत कर अपने कोच व माता पिता का नाम रोशन करना है।
त्रिशा, जिम्नास्टिक्स।

सुबह शाम दोनों समय तैयारी कर रही हूं। स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी टीम को विजय बनाना ही पहला लक्ष्य है। खेल महाकुंभ की ट्रॉफी रोहतक लेकर आनी है।
मनिषा, जिम्नास्टिक्स।

पहला लक्ष्य अपनी टीम को राज्यस्तर पर विजयी बनाना है। इस बार पहले से ज्यादा अच्छी तैयारी है। जिलास्तर पर सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
अमन दांगी, बॉक्सिंग खिलाड़ी।

तैयारी पहले से बेहतर है, रोहतक की टीम का पूरे प्रदेश में डंका बजवाना है। स्वर्ण पदक जीतने के लिए जी जान से मेहनत करुंगा।
आदिल चौहान, बॉक्सिंग खिलाड़ी।

छोटू राम स्टेडियम आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में बॉक्सिंग प्रतियोगिता भाग लेते खिलाड़ी। फा

छोटू राम स्टेडियम आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में बॉक्सिंग प्रतियोगिता भाग लेते खिलाड़ी। फा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed