फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State level sports competitions of skating, softball and boxing from tomorrow

Rohtak News: स्केटिंग, सॉफ्टबॉल और बॉक्सिंग की राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं कल से

Sat, 31 Aug 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 31 Aug 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
State level sports competitions of skating, softball and boxing from tomorrow
30सीटीके19- आयु वर्ग - 11 के लड़कों व लड़कियों की स्केटिंग प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी व अन्
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से 57वीं हरियाणा राज्यस्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एक सितंबर को किया जाएगा। इसमें स्केटिंग, सॉफ्टबॉल व बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं तीन सितंबर तक होंगी। स्पर्धा में प्रदेश के करीब खिलाड़ी 2420 खिलाड़ी अपने जिलों का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्केटिंग में लगभग 792 , सॉफ्टबॉल में 1056 व बॉक्सिंग में 572 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने बताया कि खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था व खेल संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। राज्यस्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंडर -17 व 19 वर्ग (लड़के और लड़कियां) राजीव गांधी स्टेडियम, सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता अंडर 14, 17, 19 वर्ग (लड़कियां), जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, स्केटिंग प्रतियोगिता अंडर 14, 17, 19 वर्ग (लड़के और लड़कियां), जेड ग्लोबल स्कूल में आयोजित कराई जाएगी। बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए आईबी स्कूल, एमडीन पब्लिक स्कूल, द मॉडर्न स्कूल और केडी हाई स्कूल, सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों के लिए सीआर मेमोरियल स्कूल, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल और वैश्य स्कूल, स्केटिंग खिलाड़ियों के लिए सैनिक गर्ल्स और बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रहने की व्यवस्था की गई है। बॉक्सिंग खिलाड़ियों का वजन 31 अगस्त को दोपहर 1 बजे शुरू होगा। सॉफ्टबॉल और स्केटिंग का रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन


स्केटिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम
बारिश की वजह से 29 अगस्त को अगस्त्य इंटरनेशनल स्कूल में आयु वर्ग 11 के लड़कों व लड़कियों की स्केटिंग प्रतियोगिता नहीं हो सकी थी। इसका आयोजन शुक्रवार को कराया गया। अंडर 11 लड़कियों के वर्ग के इनलाइन इवेंट में विस्मित कौर प्रथम, तनिष्का द्वितीय, माहिका तृतीया रही। क्वाड इवेंट में आराध्या प्रथम, हर्षिता द्वितीय, आयुषी तृतीय रही। लड़कों के वर्ग मेंवीरेन प्रथम, मदेश द्वितीय, अद्वैत तृतीय रहा। क्वाड इवेंट में ऋषभ ने प्रथम, कृटीन ने दूसरा और सार्थक ने तीसरा स्थान पाया। विजेता खिलाड़ी सितंबर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रोहतक रंजना दलाल, अनुज मालिक, विजय शर्मा, राजेश नांदल, वीरेंद्र तोमर, अशोक नांदल, सुरेंद्र, शिव कुमार व सभी खेल इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed