{"_id":"581b9caf4f1c1bab31437efb","slug":"state-level-school-game-game-haryana-rohtak-school-aman-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय स्कूल खेल में रोहतक का अमन दौड़ा सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय स्कूल खेल में रोहतक का अमन दौड़ा सबसे तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 04 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल परिसर में 51वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल खेल फेडरेशन ऑफ हरियाणा की ओर से बृहस्पतिवार को राजीव गांधी खेल परिसर में 51वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से पहुंचे करीब दो हजार खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। पहले दिन अंडर 14 और 19 में खिलाड़ियों ने दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, शॉट पुट आदि खेल प्रतियोगिताओं में पसीना बहाया। जहां रोहतक के अमन ने 1:34 मिनट में 600 मीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, झज्जर के सोनू ने 6.66 मीटर की सबसे लंबी छलांग लगाई। शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे ही 5000 मीटर की दौड़ के साथ अन्य खेल भी शुरू होंगे।
बृहस्पतिवार को राजीव गांधी खेल परिसर में सुबह 10:15 बजे राज्यस्तरीय एथलेटिक्स खेलों का शंखनाद बजा। इन खेलों की शुरूआत मुख्यातिथि एडीसी प्रदीप कुमार और डीईओ सुनीता रूहिल ने ध्वजारोहण के साथ ही। फिर, एडीसी ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई कि खेल की भावना से ही खेलें, न की द्वेष की। खेलों मेें तो हार-जीत का सिलसिला चलता ही रहता है, जरूरी है अपनी प्रतिभा का 100 फीसदी देना। इसके बाद सभी जिलों के खिलाड़ियाें के रजिस्ट्रेशन और दस्तावेजों की जांच शुरू हुई। फिर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक के हीट, सेमी फाइनल और फाइनल खेल हुए। जिसमें रेवाड़ी और कैथल जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
लंबी कूद में रेवाड़ी की ज्योत्सना प्रथम
दोपहर 1 बजे अंडर-19 में लड़कियों की लंबी कूद शुरू हुई। जिसमें रेवाड़ी की ज्योत्सना ने प्रथम, फतेहाबाद की रेखा ने द्वितीय, झज्जर की वर्षा ने तृतीय और महेंद्रगढ़ की गीता ने चतुर्थ स्थान जीता। वहीं, लड़कों में झज्जर के सोनू ने पहला, महेंद्रगढ़ के राहुल ने दूसरा, फरीदाबाद के हरमेंद्र ने तीसरा और हिसार के मनमीत ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में भिवानी के काजल ने पहला, रेवाड़ी के मनाली ने दूसरा व राखी ने तीसरा, सोनीपत की प्रिया ने चौथा स्थान हासिल किया। इसी में पानीपत के अमन ने प्रथम, रोहतक के राहुल ने द्वितीय, पानीपत के परमजीत ने तृतीय व फरीदाबाद के सुनील ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, 600 मीटर दौड़ में रोहतक के अमन पहले, गुड़गांव के गौरव दूसरे, फरीदाबाद के तुषार तीसरे और जींद के अंकुश चौथे स्थान पर रहे। इसी में लड़कियों में हिसार की कल्पना सिंधु ने पहला, झज्जर की नेहा ने दूसरा, सिरसा की ज्योति ने तीसरा व रोहतक की अनुष्का ने चौथा स्थान जीता।
विज्ञापन
कैथल के ब्रिजेश ने जीती 100 मीटर दौड़
अंडर-19 में 100 मीटर दौड़ में कैथल के ब्रिजेश ने पहला, भिवानी के अतुल ने दूसरा, रोहतक के मोनू ने तीसरा और फरीदाबाद के सचिन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी में लड़कियों में रेवाड़ी की ज्योत्सना ने प्रथम, झज्जर की पूजा ने द्वितीय, सोनीपत की पूजा ने तृतीय और रेवाड़ी की नूतन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में पंचकूला के हेमंत ने पहला, कैथल के अजय ने दूसरा, जींद के जाधवेंद्र ने तीसरा और करनाल के अनुज ने चौथा स्थान हासिल किया। इसी में भिवानी की काजल प्रथम, सोनीपत की वर्षा द्वितीय, हिसार की कीर्ति तृतीय व गुड़गांव की अनुष्का चौहान चतुर्थ स्थान पर रही। अंडर-19 में 5000 मीटर दौड़ में कैथल के गुरप्रीत पहले, सोनीपत के सूरज दूसरे, झज्जर के सनित तीसरे व पानीपत के अभय चौथे स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में करनाल की संजू ने पहला, हिसार की ऋतु ने दूसरा, महेंद्रगढ़ की शर्मिला ने तीसरा व भिवानी की सिम्मी ने चौथा स्थान हासिल किया।
शॉट पुट में यमुनानगर की भारती पहले स्थान पर रही
अंडर-14 में हुई शॉट पुट में यमुनानगर की भारती ने पहला, पानीपत की नेहा ने दूसरा, हिसार की ऋतु ने तीसरा व भिवानी की शिखा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं, लड़कों में हिसार के अंकित पहले, रोहतक के साहिल दूसरे व अतुल तीसरे, सोनीपत के अजय शर्मा चौथे स्थान पर रहे। इसी में अंडर-19 में पानीपत के जुबेर मलिक ने पहला, सिरसा के विश्वजीत ने दूसरा, गुड़गांव के शिवम ने तीसरा व सोनीपत के आर्यन ने चौथा स्थान हासिल किया। लड़कियों में भिवानी की सीमा पहले, सोनीपत की आशु दूसरे, भिवानी की पूजा तीसरे व सोनीपत की अनिशा चौथे स्थान पर रही।
400 मीटर बाधा दौड़ भिवानी की नीलम ने जीती
राजीव गांधी खेल परिसर में अंडर-19 में 400 मीटर की बाधा दौड़ भी हुई। जिसमें भिवानी की नीलम ने पहला, जींद की मीना ने दूसरा, हिसार की हर्षिता ने तीसरा व झज्जर की निकिता ने चौथा स्थान हासिल किया। इसी में जींद के साहिल पहले, गुड़गांव के दिनेश दूसरे, जींद के सोमबीर तीसरे और भिवानी के सोमबीर चौथे स्थान पर रहे।