{"_id":"67cb585348dd7dbf620d4438","slug":"state-level-matrimonial-introduction-conference-on-23rd-march-in-karnal-rohtak-news-c-17-roh1020-613419-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राज्यस्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन 23 मार्च को करनाल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राज्यस्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन 23 मार्च को करनाल में
Sat, 08 Mar 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
07सीटीके50-अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गोयल।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा की ओर से 23 मार्च को अग्रसेन भवन सेक्टर-8 करनाल में राज्यस्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के लिए हरियाणा के विभिन्न जिलों में 150 से ज्यादा स्थानों पर पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। परिचय सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में विवाह योग्य युवा भाग लेकर अपने जीवन साथी का चयन करेंगे।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गोयल ने बताया कि समाज में अनेक बहनों की शादी की उम्र पार हो रही है। उनके हाथों में अभी तक मेहंदी नहीं लगी है। ऐसी बहनों के रिश्ते समय पर हो जाने चाहिए थे, लेकिन समय पर सही रिश्ते नहीं मिलने के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। यही स्थिति हमारे भाइयों के साथ भी है। ऐसे हालात में वैवाहिक परिचय सम्मेलन समाज की जरूरत बन गया है। ऐसे परिचय सम्मेलनों से जहां मनपसंद रिश्ते मिलने में आसान होते हैं, वहीं बार-बार रिश्ता देखने के झंझट से भी बचा जा सकता है। इसी कड़ी में करनाल में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।