{"_id":"697273ae00e1d8424307932e","slug":"state-level-inter-college-basketball-starts-at-pt-neki-ram-sharma-government-college-rohtak-news-c-17-roh1020-798831-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पं नेकी राम शर्मा राजकीय कॉलेज में राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज बॉस्केटबॉल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पं नेकी राम शर्मा राजकीय कॉलेज में राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज बॉस्केटबॉल शुरू
विज्ञापन
7-राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेती महिला खिलाड़ी, बास्केट के लिए संघर
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में हिमांशु ग्रोवर रहे।
विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार व शमशेर सिंह जंग बहादुर रहे। प्रतियोगिता में लगभग 20 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें लगभग 250 प्रतिभागी शामिल रहे।
वीरवार की प्रतियोगिताओं में पहले मैच में महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक ने 65 प्वाइंट लेकर राजकीय कॉलेज गुरुग्राम को 18 प्वाइंट से हराया। दूसरे मैच में राजकीय कॉलेज करनाल ने 34 पॉइंट लेकर मेहता फरीदाबाद को 18 पॉइंट से हराया।
तीसरे मैच में टीआर, राजकीय कॉलेज सोनीपत ने 42 प्वाइंट लेकर डीएन कॉलेज हिसार को 09 प्वाइंट से हराया। चौथे मैच में राजकीय कॉलेज करनाल ने 21 पॉइंट लेकर पं नेकी राम राजकीय कॉलेज को 12 प्वाइंट से हराया।
विज्ञापन
पांचवें मैच में राजकीय कॉलेज इसराना ने 18 प्वाइंट लेकर डीएमसी गोहाना को 6 प्वाइंट से हराया। इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र काद्यान, डॉ. मस्तराम, डॉ. राजेश, डॉ. प्रवीण धायल व अन्य मौजूद रहे।