{"_id":"642b3605792a6736320bdc97","slug":"state-level-hunger-strike-of-scavengers-postponed-meeting-with-municipal-minister-in-chandigarh-tomorrow-rohtak-news-c-17-roh1019-112737-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सफाईकर्मियों की प्रदेश स्तरीय भूख हड़ताल स्थगित, निकाय मंत्री से चंडीगढ़ में बैठक कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सफाईकर्मियों की प्रदेश स्तरीय भूख हड़ताल स्थगित, निकाय मंत्री से चंडीगढ़ में बैठक कल
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश स्तर पर चल रही निकाय के सफाईकर्मियों की क्रमिक भूख हड़ताल स्थगित हो गई है। क्योंकि सरकार ने हड़ताल कर रहे कर्मियों के प्रदेशस्तरीय प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए पांच अप्रैल को चंडीगढ़ बुलाया है।
नगरपालिका कर्मचारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शास्त्री का कहना है कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो आठ अप्रैल को रोहतक में प्रदेश स्तरीय बैठक होगी, जिसके बाद नौ अप्रैल को रोहतक से ही आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 24 मार्च से नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका के कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल चल रही थी। एलान किया था कि अगर सरकार ने चार अप्रैल तक ठोस कदम नहीं उठाय तो वे प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे। अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री डॉॅ. कमल गुप्ता से पांच अप्रैल को दोपहर 3 बजे हरियाणा निवास चंडीगढ़ में वार्ता का निमंत्रण आया है। ऐसे में नगर पालिका संघ ने क्रमिम भूख हड़ताल को स्थगित कर दिया है। वार्ता के बाद संघ 8 अप्रैल को रोहतक में राज्य कमेटी की बैठक में सरकार से हुई वार्ता की समीक्षा की जाएगी। साथ ही नौ अप्रैल को रोहतक में ही प्रदेश की पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों व अग्निशमन विभाग के कार्यकर्ताओं तथा महिला सब कमेटी के इकाई जिला एवं राज्य के पदाधिकारियों का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। सम्मेलन में आंदोलन की रणनीति का एलान किया जाएगा। साथ ही महिला राज्य सब कमेटी का आगामी तीन वर्षों के लिए भी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
ये हैं नगर पालिका कर्मचारी संघ की मांंगे
शास्त्री ने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 के समझौते में मानी गई मांगों का पत्र जारी कर अधिकारियों को तुरंत आदेश दिया जाए कि सफाई कर्मचारियों व सीवरमैन को पक्का करें। कच्चे कर्मियों को एलटीसी व वर्दी दी जाए। तेल, साबुन, समान काम समान वेतन, ठेके के कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से वेतन , ईएसआई व ईपीएफ का लाभ दिया जाए। निकाले गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर पुन: बहाल किया जाए। अग्निशमन विभाग के अनुबंधित 1327 ड्राइवर व फायरमैन को स्वीकृत पदों पर समायोजित कर 58 वर्ष तक नौकरी की गारंटी दी जाए। समान काम समान वेतन का लाभ तुरंत प्रभाव से दिया जाए।
पुराने कर्मियों को समायोजित किया जाएगा
नगर निगम के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि पुरानी एजेंसी का ठेका खत्म होने के बाद करीब साढ़े 300 सफाईकर्मियों की नौकरी चली गई थी। कर्मियों को लेकर वे सोमवार को निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मिले। आयुक्त ने कहा है कि पुराने कर्मियों को नए ठेके में समायोजित किया जाएगा। किसी की नौकरी नहीं जाने दी जाएगी।