फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State level demonstration on 15th against the government's promotion rule

Rohtak News: सरकार के पदोन्नति संबंधी नियम के विरोध में प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन 15 को

Sun, 11 Jun 2023 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
State level demonstration on 15th against the government's promotion rule
रोहतक। सरकार की ओर से पदोन्नति के संबंध में परीक्षा लेने व 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की अनिवार्यता वाले ड्राफ्ट के विरोध में 15 जून को प्रदेश भर में जिलास्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। यह कहना है सर्व कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रधान धर्मवीर फौगाट का। वह शनिवार को सर्व कर्मचारी संघ भवन सुखपुरा चौक में संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी की बैठक में 28 मई की जींद में हुई रैली की समीक्षा की गई। संघ की अगली रणनीति पर मंथन करते हुए रैली के फैसले लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी है। इसके तहत आठ राजनीतिक दलों को चिह्नित किया गया है। इनके राज्य अध्यक्षों से संपर्क किया जाएगा। इन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन देकर कर्मचारियों की मांगें उनके एजेंडे में शामिल करने की अपील की जाएगी। यह उनके काम का भी हिस्सा है। इसके बाद विधायकों को मांग पत्र देने के बाद संघ की जिला व ब्लॉक कमेटी विधायकों से जवाब मांगेगी। उनका क्या कहना है, यह जानने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में कमेटियां गठित कर दी गई हैं। शहरी निकाय प्रतिनिधियों से भी समर्थन लिया जाएगा। सरकारी की नीतियों की वजह से न तो स्थायी नौकरी मिल रही है न सरकार रिक्त पदों पर नियुक्ति कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। बिजली पानी की भी व्यवस्था चरमराई हुई है। इन्हें लेकर आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर नरेश कुमार, कुलदीप सिंह, जयवीर चहल, रामकिशन, सुरेश, जरनेल सिंह अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed