फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SSCB became champion in boxing competition, Haryana runner up

Rohtak News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एसएससीबी बनीं चैंपियन, हरियाणा रनरअप

Thu, 26 Jun 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 26 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
SSCB became champion in boxing competition, Haryana runner up
रोहतक ​स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में राष्ट्रीय बॉ​क्सिंग चैंपियन​शिप के मैच में मुकाबला करती
रोहतक। छठी नेशलन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएससीबी ओवरऑल चैंपियन बनीं, वहीं हरियाणा रनरअप रही। एसएससीबी ने लड़कियों में 9 पदक व 50 पॉइंट हासिल किए और हरियाणा ने आठ पदक व 50 पॉइंट हासिल किए। लड़कों में एसएससीबी ने 9 पदक व 66 पॉइंट और हरियाणा ने 6 पदक व 51 पॉइंट हासिल किए।
विज्ञापन


लड़कियों में 44 से 46 किग्रा में उत्तराखंड की खुशी ने स्वर्ण, दिल्ली की लक्ष्मी ने रजत व चंडीगढ़ की जीन्नत और असम की मोनिका ने कांस्य पदक जीता। 46 से 48 किग्रा में हरियाणा की जिया ने स्वर्ण, एसएससीबी की लक्ष्मी ने रजत व पंजाब की अफसाना और तमिलनाडु महालक्ष्मी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

48 से 50 किग्रा में दिल्ली की अहाना ने स्वर्ण, एसएससीबी की भक्ति ने रजत व गोवा की ममता व मणिपुर की रिया ने कांस्य पदक जीता। 50 से 52 किग्रा में एसएससीबी की नैतिक ने स्वर्ण, हरियाणा की सिमरन ने रजत, उत्तराखंड की अलिशा व महाराष्ट्र की समीक्षा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

52 से 54 किग्रा में एसएससीबी चंद्रिका ने स्वर्ण, केरल की मारिया ने रजत व अरुणाचल प्रदेश की भार्गवी व असम की नमिता ने कांस्य पदक जीता। 54 से 57 किग्रा में मणिपुर की राधा मनी ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश की हर्षिता ने रजत, अरुणाचल प्रदेश की सोनम व चंडीगढ़ की प्रतिमा ने कांस्य पदक जीता।
57 से 60 किग्रा में एसएससीबी की हर्षिका ने स्वर्ण, हरियाणा की चाहत ने रजत व चंडीगढ़ की इशिका व पंजाब की सिमरनजीत ने कांस्य पदक जीता। 60 से 63 किग्रा में हरियाणा की दीया ने स्वर्ण, एसएससीबी प्राची ने रजत व मणिपुर की दानिया व असम की धंती ने कांस्य पदक जीता।
66 से 70 किग्रा हरियाणा की हिमांशी ने स्वर्ण, जम्मू कश्मीर की बारिना ने रजत व एसएससीबी की शानवी व तमिलनाडु की श्रीनिधि ने कांस्य पदक जीता। 70 से 75 किग्रा में पंजाब की शिवानी ने स्वर्ण, हरियाणा की ज्योति ने रजत व महाराष्ट्र की इश्वरी ने कांस्य पदक जीता।
75 से 80 किग्रा में चंडीगढ़ की प्राची ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश की दिक्षा ने रजत व असम की जयश्री व पंजाब की अक्षरा ने कांस्य पदक जीता। 80 से ज्यादा किग्रा में हरियाणा की अंशिका ने स्वर्ण, एसएससीबी अनुष्का ने रजत व तमिलनाडु की एसएम चारमी व महाराष्ट्र की कोमल ने कांस्य पदक जीता।
यह प्रतियोगिता राजीव गांधी स्टेडियम स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि बॉक्सर विजेंद्र सिंह, हरियाणा ओलंपिक संघ के प्रधान मीनू बेनिवाल,उद्योगपति राजेश जैन, बॉक्सर स्वीटी बूरा ने शिरकत की।
लड़कों के परिणाम
44 से 46 किग्रा में दिल्ली के ध्रुव खरब ने स्वर्ण, हरियाणा के उदय सिंह ने रजत व आंध्रप्रदेश के नरेंद्रा व झारखंड के आर्यन ने कांस्य पदक जीता। 46 से 48 किग्रा में हरियाणा के फलक ने स्वर्ण, उत्तराखंड के प्रियांशु ने रजत व मणिपुर के आंबेकर व महाराष्ट्र के गोपाल ने कांस्य पदक जीता।
50 से 52 किग्रा में हरियाणा के आदित्य ने स्वर्ण, राजस्थान के टीकम सिंह ने रजत व एसएससीबी के लवसेन व दिल्ली के मिलन ने कांस्य पदक जीता। 52 से 54 किग्रा में एसएससीबी के उधम सिंह ने स्वर्ण, हरियाणा के आशीष ने रजत व तेलगांना के मिर्जा व चंडीगढ़ के अर्ष ने कांस्य पदक जीता।
54 से 57 किग्रा में एसएससीबी के साहिल ने स्वर्ण, आरईसी के आर्यन ने रजत व महाराष्ट्र के शाश्वत व उत्तर प्रदेश के प्रीथव ने कांस्य पदक जीता। 63 से 66 किग्रा में महाराष्ट्र के अंनत ने स्वर्ण, हरियाणा के नैतिक ने रजत व दिल्ली के तेजस वीर व बिहार के कैफ खान ने कांस्य पदक जीता। 70 से 75 किग्रा में एसएससीबी के देवेंद्र ने स्वर्ण, मध्यप्रदेश के भव्य ने रजत व उत्तराखंड के हर्षित व केरल के रोवान ने कांस्य पदक जीता।



-------------------------------------------

राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित की गई राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2019 में चचेरे भाई हर्षित को देखकर खेलना शुरू किया था। वह भी बॉक्सिंग करते है। कोच रोहतास के पास अभ्यास करता हूं। वर्ष 2024 में स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। चार बार जिला प्रतियोगिता में जीती है।

फलक, सोनीपत
-------------------------------------------



अर्जुन अवार्डी जयभगवान से प्रेरणा लेकर वर्ष 2020 में बॉक्सिंग खेलना शुरु किया था। बुधवार को राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। पिता राजेश कुमार कबड्डी खेलते थे। 2023 में स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 2025 में एशियन की ट्रायल में रजत व 2024 में खेलो हरियाणा यूथ गेम्स में रजत पदक जीता।

रितेश कुमार, हिसार
-------------------------------------------




भिवानी में बॉक्सिंग का मिनी क्यूबा बोलते है, इसलिए पूरे जिले में बॉक्सिंग सबसे ज्यादा खेलते है। मैंने भी बॉक्सिंग को ही चुना। वर्ष 2021 में खेलना शुरू किया। परिवार की पहली बॉक्सर हूं। 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2023 में आरईसी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2024 इंटरनेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। अब राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता व बेस्ट बॉक्सर का खिताब मिला।

दीया, भिवानी
-------------------------------------------


चाचा विकास मोर ने कहा था कि अगर खेल खेलना है तो इंडिविजुअल खेल चुनना। उसके बाद मैंने बॉक्सिंग को चुना। वर्ष 2018 में खेलना शुरू किया था। 2022 व 2023 में आरईसी नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 2025 एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में सर्विसेज की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता।

साहिल, हिसार
-------------------------------------------



मेरे पिता विनय कुमार नेशनल स्तर तक बॉक्सिंग खेले है, लेकिन चोट के कारण आगे नहीं खेल पाए। पिता के सपने को पूरा करने के लिए 2020 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया। 2024 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। अब राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।

उदय सिंह, चरखी दादरी
-------------------------------------------



राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 2019 में खेलना शुरू किया था। कोच नीरज से प्रेरणा मिलती है। 2023 में स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 2024 में स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। 2024 में स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

पीयूष, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed