फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SRK group did not power, then Congress government would be formed: Tanwar

एसआरके ग्रुप में नहीं दम, तब साथ देते तो कांग्रेस की सरकार बनती : तंवर

Mon, 02 Oct 2023 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
SRK group did not power, then Congress government would be formed: Tanwar
सोनीपत रोड ​​स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते आप नेता अशोक तंवर। संवा
रोहतक। पूर्व सीएम के खिलाफ आवाज उठाने वाले एसआरके ग्रुप (कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी) में दम नहीं है। उस समय ये मेरा साथ देते तो कांग्रेस की सरकार बनती। इनका भी कुछ जरूर होता। यह बात आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा के प्रचार कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने सोनीपत रोड स्थित पार्टी के जोनल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में उन पर तंज कसा। साथ ही कांग्रेस और भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन बनकर तैयार हो रहा है। पार्टी विधानसभा की 90 सीटों पर जीत हासिल करेगी। पार्टी के पास चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके अनेक चेहरे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन कई पार्टियों का गठबंधन है। सीटों के बंटवारे और गठबंधन में शामिल करने का फैसला पार्टी हाईकमान तय करेगी। इनेलो को गठबंधन में शामिल किया जाता है तो गठबंधन को मजबूती मिलेगी। संसद में अमर्यादित भाषा की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई। मणिपुर अब तक जल रहा है। हरियाणा की हिंसा तो रुक गई, मगर हिंसा फैलाने वाले अभी भी पर्दे में हैं। राहगीरी के कोई मायने नहीं हैं। महिला अपराध के खिलाफ ठोस रणनीति बनाने की जरूरत है। जबकि सरकार राशन कार्ड, पेंशन जैसे छोटे मामलों में उलझी है। प्रदेश बदलाव चाहता है। झाडू के बिना सफाई असंभव है। प्रदेश में बढ़ती नशे की लत को रोकने में सरकार अपने आपको असहाय बता रही है। इसीलिए कहा जा रहा है कि आप शराब पीना छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed