फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Spying case: Answers will be sought from officials, rules will be fixed for YouTubers: Krishan Lal Panwar

जासूसी प्रकरण : अधिकारियों से मांगा जाएगा जवाब, यूट्यूबर्स के लिए तय होंगे नियम : कृष्ण लाल पंवार

Tue, 20 May 2025 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Spying case: Answers will be sought from officials, rules will be fixed for YouTubers: Krishan Lal Panwar
रोहतक। पंचायत और खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि 20 मई को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें जासूसी प्रकरण पर मंथन होगा। सरकार खुफिया विभाग व पुलिस से भी जवाब मांगेगी, आखिर समय रहते जासूसी प्रकरण का पता क्यों नहीं मिल सका।
विज्ञापन

पंवार सोमवार को जिला परिवेदना समिति की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
मंत्री ने कहा कि यूट्यूबर्स के लिए भी दूसरे मीडिया कर्मियों की तरह नियम होने चाहिए। हर विषय पर गहराई से मंथन किया जाएगा और पुख्ता कदम उठाए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुख्यमंत्री नायब सैनी पर की गई टिप्पणी, बताएं प्रदेश में गुरु की चलती है या चेले की, पर जवाब देते हुए पंवार ने कहा कि हुड्डा को पहले खुद व कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए। हुड्डा अभी तक हार के सदमे से बाहर नहीं आए हैं, इसलिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनकी नीतियों की वजह से ही प्रदेश में भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई है। अब नायब सैनी सरकार है। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉक्टर कृष्णलाल मिड्ढा की ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस पर की गई बयानबाजी पर पंचायत मंत्री ने जवाब देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा, शकुंतला खटक, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व मेयर रेणू डाबला व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed