{"_id":"57b0dc024f1c1b77766eae8a","slug":"sports-rio-olympic-rio-light-problem-electricity-problem-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने पहलवानों का मैच देखने में रोड़ा बनेगी बिजली, जनरेटर का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने पहलवानों का मैच देखने में रोड़ा बनेगी बिजली, जनरेटर का सहारा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 15 Aug 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बबीता फोगट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ियों की धरती हरियाणा के पहलवान सोमवार से ओलंपिक में दम दिखाएंगे। हर कोई इनके मैच को लेकर उत्साहित है, लेकिन इस उत्साह को बिजली फीका करने को तैयार है। जो अपने पहलवानों का मैच देखने में रोड़ा बनेगी। पहलवानों के परिवार वालों ने पहले ही जनरेटर का जुगाड़ कर लिया है, जिससे इनवर्टर भी जवाब दे तो उसके सहारे मैच देखा जा सके। लेकिन कुश्ती को लेकर उत्साहित काफी लोग बिजली के कारण इनके मैच देखने से वंचित रह जाएंगे।
प्रदेश में बिजली का शेड्यूल दिन में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक है तो रात का शेड्यूल शाम 7.30 से सुबह 5.30 बजे तक है। इस शेड्यूल के आधार पर ही बिजली आती है, जिसमें कटौती भले ही कर दी जाए लेकिन उसे बढ़ाया नहीं जाता है। जबकि सोमवार से शुरू हो रहे पहलवानों के मैच शाम को पांच बजे या 6.30 बजे होंगे। ओलंपिक में जाने वाले अधिकतर पहलवान भी गांवों के रहने वाले हैं और उनको कुश्ती लड़ता देखने के लिए गांवों में काफी उत्साह है। पहलवानों के परिवार वालों ने पहले ही इनवर्टर की व्यवस्था कर ली है। बिजली की ज्यादा कटौती होने पर वह भी जवाब न दे जाए, उस हालात में जनरेटर का जुगाड़ भी कर लिया है। लेकिन गांव के अन्य लोगों और कुश्ती के शौकीनों के लिए यह बिजली शेड्यूल परेशानी खड़ी करेगा।
बोडिया गांव
झज्जर जिले के बोडिया गांव के रहने वाले रविंद्र खत्री का मुकाबला 15 अगस्त को शाम 6.30 बजे होगा। उस समय गांव में बिजली नहीं होती है। इसलिए ही इनवर्टर पर मैच देखा जाएगा और जनरेटर की व्यवस्था भी हुई है।
विज्ञापन
दहोला गांव
जींद के दहोला गांव के रहने वाले हरदीप सिंह की भिड़ंत 16 अगस्त को शाम 6.30 बजे होगी। उनके भी मुकाबले के समय बिजली की परेशानी रहेगी और गांव के लोग किसी तरह इनवर्टर का सहारा लेकर टीवी चलाएंगे।
बलाली गांव
भिवानी के बलाली गांव की रहने वाली फौगाट बहनों को ओलंपिक में खेलता देखने के लिए गांव के लोग काफी उत्साहित हैं। विनेश का मैच 17 अगस्त को शाम 6.30 बजे होगा तो बबीता का मैच 18 अगस्त को 6.30 बजे होगा। इनको खेलता देखने के लिए घर में इनवर्टर लगाया है और जनरेटर भी मंगवाया है।
मोखरा गांव
रोहतक के मोखरा गांव की साक्षी मलिक का परिवार शहर के सेक्टर-3 में रहता है। परिवार के सामने बिजली की कोई समस्या नहीं है। लेकिन साक्षी के मैच को लेकर गांव वाले भी काफी उत्साहित हैं। उसका मैच 17 अगस्त को शाम 6.30 बजे होगा और उसे देखने के लिए गांव के लोग जनरेटर लाने की बात कह रहे हैं।
भैंसवाल कलां
सोनीपत जिले के भैंसवाल कलां के रहने वाले योगेश्वर दत्त को खेलने पर गांव के लोग हमेशा देखते हैं। उन्हें ओलंपिक में खेलता देखने के लिए तो लोग काफी उत्साहित हैं। योगेश्वर का मैच 21 अगस्त को शाम पांच बजे होगा, तब बिजली आएगी ही नहीं। योगेश्वर की मां सुशीला देवी का कहना है कि घर में बिजली नहीं आने पर इनवर्टर की व्यवस्था है तो जनरेटर की व्यवस्था भी की हुई है।