फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sports, player, road jaam, protest, administration, championship, officers, morning, break fast

खिलाड़ियों को सुबह भी बिना नाश्ता कराए मैदान में कर दिया खड़ा

Mon, 14 Nov 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 14 Nov 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
sports, player, road jaam, protest, administration, championship, officers, morning, break fast
अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधु करेंगी अव्यवस्था की जांच - फोटो : amar ujala
राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए खिलाड़ियों को सोमवार सुबह भी बिना नाश्ता कराए ही मैदान में खड़ा कर दिया। भोजन के लिए रात भर परेशान रहे खिलाड़ियों के सामने जैसे ही मुख्यमंत्री आए उन्होंने अपनी परेशानी बयां कर दी। खिलाड़ियों ने सीएम से साफ कहा कि उन्हें न तो रात में खाना मिला न ही रहने की सही व्यवस्था की गई। खेलने के लिए मिलने वाला ट्रैक सूट भी नहीं दिया गया। यही नहीं, सुबह भी बिना नाश्ता कराए मैदान में खड़ा कर दिया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसका संज्ञान लेते हुए मंच से घोषणा की कि अव्यवस्था की जांच अतिरिक्त मुख्य सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग नवराज संधु करेंगी। जांच के में दोषी पाए जाने पर ठेकेदार पर जुर्माना करने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार सुबह 10.30 बजे राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे थे। सीएम ने अपने वक्तव्य में कहा कि खिलाड़ियों ने पहले जो उत्साह दिखाया वह काफी अच्छा था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी समस्या रखी। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी खाली पेट रहेगा तो वह मैदान में खेलेगा कैसे? उन्होंने आश्वासन दिया कि दोपहर से पहले सभी खिलाड़ियों के लिए खाने-पीने और नाश्ते का इंतजाम हो जाएगा। उन्होंने मंच से अधिकारियों को आदेश दिया कि भविष्य में खिलाड़ियों को कोई समस्या न हो, इसका ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश को खेल हब बनाने के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा है। गांवों से शहरों तक खेल स्टेडियम और व्यायामशालाएं बनाई जा रही हैं। इनके लिए कोच भर्ती किए जा रहे हैं। प्रदेश में 550 नई खेल नर्सरियां शुरू की गई हैं। खेल नीति खिलाड़ियों के हित में बनाई गई है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये की राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खेल में कभी हार नहीं होती, बल्कि हर हार अगली जीत के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत मंत्री धनखड़ को भी बताई समस्या

स्टेडियम में सीएम के पहुंचने से पहले विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ खिलाड़ियों के बीच जब हालचाल जानने पहुंचे तो सभी ने अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी। खिलाड़ियों ने मंत्री को बताया कि न तो समय पर उनके लिए खाने का इंतजाम किया गया न पीने के पानी का। जहां ठहराया गया वहां शौचालय की व्यवस्था नहीं थी। खिलाड़ियों को ट्रैक सूट नहीं दिया गया। सुबह मैदान में खाली पेट खड़ा कर दिया गया। बाद में उन्हें खाने के लिए केले दिए गए।


ग्रामीण खिलाड़ियों को प्लेटफार्म दिलाना ही प्रयास : धनखड़

रोहतक। विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा स्वर्ण जयंती के तहत पहले ब्लाक फिर जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें तकरीबन 70 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से राज्य स्तरीय खेलों में पांच हजार खिलाड़ी निकलकर आए। पंचायत विभाग का प्रयास है कि गांव स्तर पर अच्छा खेल खेलने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। 13 से 16 नवंबर तक होने वाले खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय खेलों में 13 प्रकार के खेल होंगे, जिनके विजेता खिलाड़ियों को करीब 20 लाख रुपये के इनाम दिए जाएंगे। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, रोहतक मंडल के आयुक्त चंद्रप्रकाश, पंचायत विभाग के निदेशक अशोक मीणा, पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क, उपायुक्त अतुल कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य, अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार, सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डॉ. मुनीश नागपाल, नगराधीश महेंद्रपाल, भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, सन्नी हंस, शमशेर खरक, जोगेंद्र सैनी सहित प्रदेश भर से आए खिलाड़ी व पंचायत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed