फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sports Maha Kumbh starts today, 1900 players of the state will show their talent

Rohtak News: खेल महाकुंभ आज से, प्रदेश के 1900 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

Sat, 02 Aug 2025 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sports Maha Kumbh starts today, 1900 players of the state will show their talent
सेक्टर-2 के सामुदायिक केंद्र पर आराम करते ​खेल महाकुंभ के लिए आए खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर में शनिवार को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज होगा। खेल विभाग की ओर से इस आयोजन की जिम्मेदारी रोहतक को मिली है। खेल महाकुंभ में प्रदेश के विभिन्न जिलों के महिला और पुरुष वर्ग के 1900 खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेल स्पर्धाओं के आयोजन की तैयारी कर ली गई है। इसके चलते राजीव गांधी खेल परिसर में सफाई चलाया गया।
खेल विभाग ने व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित कर दी है। शनिवार सुबह 9 बजे खिलाड़ी खेल परिसर पहुंचे। इसमें बॉक्सिंग, फुटबाॅल, नेटबाॅल, हॉकी खेल के खिलाड़ी शामिल हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी दो से चार अगस्त तक अपने खेलों में हिस्सा लेकर दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

खेलों के आयोजन के लिए खेल विभाग शुक्रवार को दिनभर व्यस्त रहा। राजीव गांधी खेल परिसर की सफाई व खेल मैदान तैयार करने के लिए देर शाम तक टीम जुटी रही। स्पर्धा में शामिल होने के लिए कुछ टीमें शुक्रवार देर रात रोहतक पहुंच गई। कुछ टीमें सुबह स्टेडियम में पहुंचेंगी। इनके रात्रि ठहराव के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनाई गई है। कुछ टीमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुछ स्टेडियम व स्कूलों में ठहराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला की फुटबॉल टीम के सदस्य अनुज ने बताया कि खिलाड़ियों खास कर महिला खिलाड़ियों को उनके रहने की जगह तक पहुंचाने के लिए बस सुविधा की व्यवस्था की गई है। देर शाम पहुंची महिला टीम को बस के जरिए उनके ठहरने की जगह पहुंचाया गया। हमारी टीम की व्यवस्था सेक्टर दो के सामुदायिक केंद्र में बताई गई है।

वर्जन
जिले को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की जिम्मेदारी मिली है। शनिवार सुबह 9 बजे सभी टीमें स्टेडियम में उपस्थित होंगी। टीमों के रहने की व्यवस्था की गई है। महाकुंभ रोमांचक रहेगा। आयोजन को बेहतर ढंग से कराने की तैयारी कर ली गई है। प्रदेशभर से 1900 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे।
-सुनीता खत्री, उपनिदेशक, खेल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed