फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Spoken girls are sentenced to 10 years

मुंहबोली बहन से दुष्कर्म करने के दोषी को 10 साल सजा

Thu, 13 Oct 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Spoken girls are sentenced to 10 years
मुंहबोली नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने के दोषी को अदालत ने 10 साल कैद और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

डीएसपी सुशीला ने बताया कि जनवरी 2022 में एक नाबालिग लड़की को पेट दर्द के चलते अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने जांच कर बताया कि वह गर्भवती है। परिजनों ने पूछताछ की तो पता चला कि लड़की के रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। साथ में उसकी अश्लील फोटो खींची है। धमकी दी है कि अगर किसी को बताया तो फोटो वायरल कर दूंगा। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, सबूत मिटाने व 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। बाद में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। तभी से जिला अदालत में केस चल रहा था। एएसजे नरेश कुमार की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आईपीसी की धारा 376 (2) के तहत 10 साल की कैद व 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर 2 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। सबूत मिटाने की धारा 201 के तहत 3 साल कैद व एक हजार रुपये जुर्माना और जान से मारने की धमकी देने की धारा 506 के तहत 3 साल कैद की सजा सुनाई है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed