{"_id":"60be78278ebc3ee4a4154484","slug":"speed-up-the-work-of-ppp-get-the-investigation-of-14200-families-completed-by-20-dr-gupta-rohtak-news-rtk6119805152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी के काम में लाएं तेजी,14200 परिवारों की जांच 20 तक पूरी करवाएं : डॉ. गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी के काम में लाएं तेजी,14200 परिवारों की जांच 20 तक पूरी करवाएं : डॉ. गुप्ता
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि जिले में सरकार द्वारा निर्धारित 14,200 परिवारों की जांच 20 जून तक पूरी करवाएं। रोहतक में परिवार पहचान पत्र के काम में तेजी लाई जाए।
उन्होंने कहा कि जिले में परिवार पहचान पत्र के हस्ताक्षर और अपडेटिंग का 95 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया जाए। कॉमन सर्विस सेंटर, अटल सेवा केंद्र के अलावा खंड विकास व पंचायत अधिकारी कार्यालय और नगर निगम में परिवार पहचान पत्र की सुविधा उपलब्ध है। एडीसी महेंद्र पाल ने बैठक में बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार परिवार पहचान पत्र के आंकड़ों की जांच करवाई जा रही है। इसके लिए पर्याप्त टीमें गठित की गई हैं, नोडल अफसर नियुक्त किए गए हैं। सभी टीमों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। निर्धारित 14,200 परिवारों की जांच का काम 20 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर डीसी कैप्टन मनोज कुमार, एसपी राहुल शर्मा और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
80 फीसदी तक बढ़ाएं सीएम विंडो का स्कोर
डॉ. राकेश गुप्ता ने हिदायत दी कि सीएम विंडो का स्कोर 80 फीसदी तक बढ़ाया जाए, अभी यह 71 प्रतिशत है। इस माह के अंत तक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओवर ड्यू शिकायतों को शून्य किया जाए। प्राधिकरण से संबंधित जिलास्तर की शिकायतों को यथासंभव एक सप्ताह में निपटाया जाए। उन्होंने प्राधिकरण की संपदा अधिकारी को सभी ओवर ड्यू शिकायतों का विवरण उपलब्ध करवाने को कहा। पुलिस और विकास व पंचायत विभाग की लंबित शिकायतों के निपटारे के बारे में भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों को जल्द निपटाएं
डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि अधिकारी अंत्योदय सरल का स्कोर बढ़ाने की दिशा में काम करें, लंबित रिपोर्ट समय पर उपलब्ध करवाएं। सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकिंग पोर्टल पर लंबित शिकायतों का यथाशीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें। अंत्योदय सरल हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1800-2000-023 को सीधी लाइन 0172-3968400 पर स्थानांतरित किया गया है।