{"_id":"5eb8538c8ebc3e908c6414f3","slug":"special-train-for-1204-migrants-left-for-araria-rohtakcity-news-rtk5544289161","type":"story","status":"publish","title_hn":"1204 प्रवासियों को लेकर अररिया रवाना हुई स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1204 प्रवासियों को लेकर अररिया रवाना हुई स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से बिहार जाने के लिए लगी स्पेशल ट्रेन में बैठने से पहले मजदूरों की जांच करते स्वास्?
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर और रोहतक जिले के 1204 अप्रवासी श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन रविवार शाम 5 बजे अररिया के लिए रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन में बैठे श्रमिकों के चेहरे पर घर लौटने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। ट्रेन में बैठने से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की थर्मल स्कैनिंग की। वहीं, 12 मई मंगलवार शाम करीब पांच बजे कटिहार के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से क्लीन चिट नहीं आएगी तब तक समय को लेकर कुछ नहीं कह सकते हैं।
प्रदेश सरकार लॉकडाउन में फंसे अप्रवासी श्रमिकों को पंजीकरण करके भेज रही है। बिहार के श्रमिकों को ट्रेन तो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व राजस्थान के श्रमिकों को रोडवेज बसों से भेजा जा रहा है। रविवार को रोहतक से अररिया के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन में झज्जर से आए 1100 और रोहतक के 104 श्रमिकों को पूरी जांच पड़ताल के बाद घर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और दुरुस्त व्यवस्थाओं का नतीजा रहा कि सभी श्रमिक दोपहर तीन बजे तक ट्रेन में सवार हो गए और ठीक पांच बजे ट्रेन अररिया के लिए रवाना हो गई। इस दौरान श्रमिकों को रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतल और खाने के पैकेट दिए गए। तहसीलदार ने बताया कि झज्जर से आए श्रमिकों को मास्क व सैनिटाइजर देने का काम वहां के प्रशासन का है, जो उन्होंने दिया है। जब श्रमिकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने झज्जर से सैनिटाइजर नहीं मिलने की बात कही।
30 टीटी ने श्रमिकों का बनाया ब्योरा
1204 श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत 24 कोच की ट्रेन में बैठाया गया। कोच में बैठे श्रमिकों का पूरा डाटा रिकार्ड करने के लिए 30 टीटी को लगाया गया। इन टीटी ने प्रत्येक श्रमिक के पास पहुंचकर नाम-पते दर्ज किए। बाद में इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी। डाटा रेलवे अफसरों को सौंपा।

स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों को खाना बांटते समाजसेवी। - फोटो : RohtakCity

लॉक डाउन में रोहतक में फंसे प्रवासी मजदूर को बिहार भेजने के लिए स्पेशल ट्रेन रविवार को स्टेशन से ?- फोटो : RohtakCity
विज्ञापन