फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gangster Himanshu Bhau Arrested in US; Wanted in Elvish Yadav House Firing Case

गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की कहानी: बर्गर किंग कांड से चर्चा में आया, 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में उतरा

Sat, 24 Oct 2026 08:53 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक/नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 24 Oct 2026 08:53 AM IST
सार

गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार हुआ है। हिमांशु को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने पकड़ा है। हरियाणा से लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक हिमांशु भाऊ और उसके साथियों के खिलाफ हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे कई मामले दर्ज हैं। मूल रूप से रोहतक के रिटौली गांव निवासी हिमांशु हरियाणा और दिल्ली पुलिस की ''मोस्ट वांटेड'' सूची में शामिल था। 

विज्ञापन
Gangster Himanshu Bhau Arrested in US; Wanted in Elvish Yadav House Firing Case
Himanshu Bhau - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। हिमांशु भाऊ के ऊपर यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक हिमांशु को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने गिरफ्तार किया है। उसे नीरज बवाना गैंग का करीबी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग कट्टर विरोधी बताया जाता है।
विज्ञापन



हरियाणा से लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक हिमांशु भाऊ और उसके साथियों के खिलाफ हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे कई मामले दर्ज हैं। मूल रूप से रोहतक के रिटौली गांव निवासी हिमांशु हरियाणा और दिल्ली पुलिस की ''मोस्ट वांटेड'' सूची में शामिल था। 
विज्ञापन


कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस भी जारी हो चुका है। अगस्त 2025 में गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद से ही पुलिस को हिमांशु की तलाश थी और इंटरपोल के जरिये लुकआउट नोटिस जारी कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हिमांशु विदेश में बैठकर अपना गिरोह चलाता था। उसका मुख्य धंधा व्यापारियों, शराब विक्रेताओं और सट्टेबाजों से पैसे की वसूली करना है। वह पहली बार बड़े पैमाने पर सुर्खियों में तब आया जब साल 2022 में उसने हरियाणा में महज 24 घंटे के भीतर 3 सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम दिलवाया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, अपराध की दुनिया में हिमांशु भाऊ को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। 

17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में उतरा
हिमांशु भाऊ महज 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में उतरा था। साल 2020 में वह हिसार के एक बाल सुधार गृह से 20 अन्य लड़कों के साथ फरार हो गया था, जिसके बाद उसने अपना खुद का सिंडिकेट बनाया। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, फिरौती और हथियारों की तस्करी के 30 से अधिक केस दर्ज हैं। 

बर्गर किंग हत्याकांड से सुर्खियों में आया
जून 2024 में दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग आउटलेट में अमन जूण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद हिमांशु भाऊ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया। उसने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। पुलिस ने इस मामले को गैंगवार के पहलू से भी जांचा और कथित गिरोह के सदस्यों की भूमिका की पड़ताल की।

 

फर्जी पासपोर्ट के जरिए फरार हो गया था हिमांशु
हिमांशु फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से फरार हो गया था। वह अमेरिका या पुर्तगाल जैसे देशों में बैठकर वॉट्सएप कॉल्स के जरिए भारत के बड़े व्यापारियों, डॉक्टरों और प्रॉपर्टी डीलर्स से करोड़ों की रंगदारी मांगता था। पैसे न देने पर उसके भारत में मौजूद शूटर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दहशत फैलाते थे। 

 

हाल ही के दिनों में दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में उसके कई शार्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।अब खुद मुख्य सरगना हिमांशु के पकड़े जाने के बाद भारतीय एजेंसियां उसे भारत डिपोर्ट (प्रत्यर्पित) कराने की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed