{"_id":"68e7f67ff29a55d1cb08a2c6","slug":"special-facilities-for-gangsters-in-haryana-jails-discontinued-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की जेलों में गैंगस्टरों पर सख्ती: विशेष सुविधाएं बंद, क्या बोले डीजी जेल आलोक कुमार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की जेलों में गैंगस्टरों पर सख्ती: विशेष सुविधाएं बंद, क्या बोले डीजी जेल आलोक कुमार?
Thu, 09 Oct 2025 11:23 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:23 PM IST
सार
हरियाणा में जेलों के अंदर गैंगस्टर कल्चर को खत्म करने के लिए कमर कस ली गई है। अब गैंगस्टर को कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी। यह जानकारी कारागार महानिदेशक आलोक कुमार राय ने दी है।
विज्ञापन
कारागार महानिदेशक आलोक कुमार राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में जेलों के अंदर गैंगस्टर कल्चर पर पूरी तरह अंकुश लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। कारागार महानिदेशक आलोक कुमार राय ने स्पष्ट किया कि अब जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों और गैंगस्टरों को कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी। उन्हें सामान्य कैदियों की तरह रहना होगा और जेल की साफ-सफाई व रखरखाव के कार्यों में हिस्सा लेना होगा।
आलोक राय ने कहा कि गैंगस्टरों का ग्लैमरस लुक, महंगे कपड़े और आरामदायक जीवनशैली युवाओं को अपराध की ओर आकर्षित कर रही है। इसे रोकने के लिए जेलों में उनके वास्तविक जीवन को जनता के सामने लाया जाएगा, ताकि युवा गैंगस्टर संस्कृति की सच्चाई समझ सकें। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रिजन रूल्स 2022 के तहत सभी जेल अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि गैंगस्टर अन्य कैदियों पर दबदबा या भय न बना सकें।
सभी कैदियों के लिए बाल कटवाना, दाढ़ी कराना, जेल की वर्दी पहनना और साधारण चप्पलें पहनना अनिवार्य होगा। मुख्यालय स्तर पर विशेष निरीक्षण दल गठित किए जा रहे हैं, जो जेलों का दौरा कर इन नियमों की पालना सुनिश्चित करेंगे। राय ने कहा कि हरियाणा में गैंगस्टर कल्चर को जड़ से समाप्त करना उनका लक्ष्य है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन