फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   South Zone beat North Zone by eight wickets

साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को आठ विकेट से हराया

Thu, 21 Apr 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
South Zone beat North Zone by eight wickets
बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बॉस्केटबाल की विजेता टीम के साथ प? - फोटो : RohtakCity
बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन नॉर्थ और साउथ जोन का मैच खास रहा। इसमें साउथ जोन ने 153 रनों का पीछा करते हुए आठ विकेट से नॉर्थ जोन को हराया। मैच में बबलू शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। इस मैच में डॉ. अनिल डूडी खेल विभाग के निदेशक साउथ टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन

बुधवार को साउथ व नॉर्थ ब्लॉक की क्रिकेट टीमों ने रोमांचक मैच खेला। डॉ. रवि राणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। नॉर्थ कैंपस की टीम की ओर से डॉ. नवदीप बिसला ने सर्वाधिक 40 रन की ओपनिंग बल्लेबाजी की। साउथ ब्लॉक की टीम ने डॉ. अनिल डूडी की कप्तानी में डॉ. बबलू शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी से 110 रन का लक्ष्य प्राप्त किया, जबकि डॉ. ललित कुमार ने दो विकेट गिराए। वहीं नॉर्थ कैंपस की फीमेल थ्रोबॉल टीम ने डॉ. सोनम बिसला की कप्तानी में डॉ. अनिता यादव, डॉ. प्रीति व डॉ. सोनिया के शानदार खेल प्रदर्शन से जीत हासिल कर क्रिकेट टीम की हार का बदला लिया। साउथ ब्लॉक की फीमेल टीम में डॉ. सुमन राठी, रीतू रानी और डॉ. वनिता ने शानदार प्रदर्शन किया। बीएमयू की प्रो. चांसलर डॉ. अंजना राव ने टॉस करके खेलों की शुरुआत की। शॉट पुट और जैवलिन थ्रो में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन रहा। इसके अलावा 100 मीटर मेल और फीमेल हिट रेस के लिए फाइनलिस्ट रनर का चयन किया गया। इसमें 77 लड़के और 55 लड़कियों में से 8 लड़के और 8 लड़की प्रतिभागी को फाइनल रेस के लिए डॉ. मंजीत व सहयोगी टीम ने चुना। वॉलीबाल एवं थ्रोबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न फैकल्टी की टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। बैडमिंटन की सिंगल और डबल के प्रतियोगियों में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ. मनोज आंतिल, राजीव अरोड़ा व डॉ. प्रीति लाठवाल की टीम ने बैडमिंटन मुकाबले कराए। टेबल टेनिस कोर्ट में सिंगल, डबल और मिक्स मुकाबलों के पहले राउंड के मैच कराए गए। इन मैचों का फाइनल मुकाबला वीरवार को होगा। शॉटपुट और जैवलिन थ्रो में भी पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी महत्व देना चाहिए। विशेष स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार विशेष कोटे के तहत अनेक लाभ देती है। खेल प्रतियोगिताओं के समापन सत्र में ओलंपिक विजेता योगेश्वर दत्त मुख्य अतिथि होंगे। वीरवार को सुबह आठ बजे चोल स्पर्धाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed