फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sori market loot third accused held

शौरी मार्केट लूट: तीसरा आरोपी भी काबू, अभी पैसों की रिकवरी का इंतजार

Wed, 08 Jul 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 08 Jul 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
शौरी मार्केट लूट मामले का पर्दाफाश हो गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही सारी कहानी खुल गई।
विज्ञापन


पकड़ा गया तीसरा आरोपी जनता कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ लालू मारपीट का बदला लेने के लिए सुनारिया गांव के एक युवक की हत्या करना चाहता था।

हत्या के बाद शहर छोड़कर भागने के लिए पैसों की जरूरत थी तो लूट की साजिश रची। सीआईए 1 ने आरोपियों से पूछताछ के बाद यह खुलासा किया है।

वहीं, पहले पकड़े गए आरोपियों रवि उर्फ जूली और सुनील को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

तीसरे और मुख्य आरोपी लालू को मंगलवार रात 8 बजे दिल्ली से गिरफ्तार कर लाया गया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को तीन युवक शौरी मार्केट के व्यापारी अंकुश परुथी पर फायरिंग कर उससे साढ़े पांच लाख रुपये लूट ले गए थे।  
एक महीना पहले हुआ था हमला
पुलिस पूछताछ में लालू ने बताया कि उसकी और सुनारिया के एक युवक की अच्छी दोस्ती थी। किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। करीब एक महीना पहले उक्त युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लालू पर हमला कर दिया। तभी से लालू ने उसे ठिकाने लगाने की साजिश रच ली थी। शुक्र रहा समय रहते सीआईए 1 ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

पकड़े जाने पर न हो पिटाई का असर, इसलिए खाई नशे की गोलियां
वारदात से पहले शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तीनों आरोपियों ने शराब पी और लूट की योजना बनाई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पार्टी करने के बाद रैकी की। शराब का नशा कम हुआ तो तीनों ने नशे की गोली खा ली। ताकि पकड़े भी गए तो पिटाई का असर  न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें नहीं पता गल्ले से कितने रुपये निकाले थे
आरोपियों ने बताया कि उन्हें मालूम ही नहीं है कि गल्ले से कितने रुपये निकाले गए। क्योंकि वारदात के समय वे नशे की हालत में थे। वहीं, आरोपी लालू पिता से झगड़ा होने के कारण एक सप्ताह पहले घर से चला गया था। जेब में रुपये कम होने और हत्या के बाद रुपयों का इंतजाम करने के लिए लूट की साजिश रच डाली। पुलिस का कहना है कि लालू के पास ही लूट की अधिकतर रकम रखी हुई है। रिमांड में रकम की बरामदगी की जाएगी।
अगले ही दिन काम पर आया गया जूली
व्यापारी पर गोली चलाने वाला जूली वारदात के अगले ही दिन मार्केट में काम पर आ गया था। ताकि पुलिस और व्यापारियों को उस पर शक न हो। दिनभर काम करने के बाद वह शाम को लालू से मिला। वहीं, आरोपी सुनील वारदात की रात को ही पंजाब में अपनी बहन के घर चला गया।

सुनील कर रहा था बाइक पर इंतजार
अभी तक आपराधिक रिकॉर्ड से दूर सुनील ने बताया है कि वारदात के समय वह माल गोदाम रोड पर बाइक लेकर खड़ा हुआ था। सुनील ने बताया कि भीड़ को गुमराह करने के लिए एक आरोपी पैदल तो एक को उसके साथ बाइक पर बैठकर फरार होना था। लेकिन रवि उर्फ जूली और लालू के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण सुनील बाइक लेकर फरार हो गया। वारदात के बाद तीनों रात 10 बजे जनता कॉलोनी में मिले।
मजदूरी के कारण हुई तीनों की दोस्ती
लालू और सुनील जनता कॉलोनी में रहते हैं तो जूली अनाज मंडी में। तीनों ही कभी पल्लेदारी का काम करते थे तभी से तीनों आपस में एक दूसरे को जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed