फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sonipat hospital should have sought information about ventilators from PGI

Rohtak News: सोनीपत अस्पताल को पीजीआई से वेंटिलेटर की लेनी चाहिए थी जानकारी

Tue, 03 Jun 2025 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sonipat hospital should have sought information about ventilators from PGI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई में शनिवार को हुई एक साल की प्रियंसिता की मौत के मामले में पीजीआई निदेशक एसके सिंघल ने सोमवार को एमएस से जवाब मांगा। चिकित्सा अधीक्षक (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट) ने जवाब में बताया सोनीपत से बच्ची को रेफर करने से पहले सोनीपत अस्पताल के स्टाफ को पीजीआई में वेंटिलेटर होने की जानकारी लेनी चाहिए थी।

पीजीआई में उस समय वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं था। इस तरह बिना जानकारी लिए बच्ची को रेफर करना गलत था। सोनीपत और खरखौदा में वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है।
यह था मामला
शनिवार को सोनीपत से एक साल की बच्ची को रेफर किया गया था। बच्ची की हालत गंभीर थी, उसके बावजूद उसे वेंटिलेटर नहीं मिला। आठ घंटे जिंदगी से जूझने के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

एमएस से जवाब मांगा गया। एमएस ने बताया कि बच्ची को बिना जानकारी लिए रेफर करना गलत था। जिस समय पीजीआई में बच्ची आई, उस समय वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं था।
- एसके सिंघल, निदेशक, पीजीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed