Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Son of Haryanvi singer Amit Saini Rohtakiya dies in road accident

दुखद: हरियाणवी गायक अमित सैनी के बेटे की सड़क हादसे में मौत, ट्यूशन से साथियों के साथ आ रहा था घर

Sat, 16 Mar 2024 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 10:13 PM IST
सार

रात आठ बजे ट्यूशन से साथियों के साथ घर आ रहा था। जींद चौक के नजदीक पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दूसरा बेटा मन्नत घायल हो गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
Son of Haryanvi singer Amit Saini Rohtakiya dies in road accident
अमित सैनी का परिवार के सदस्यों के साथ फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया के बेटे मन्नत की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन


सुखपुरा चौकी प्रभारी सन्नी ने बताया कि गायक अमित सैनी का मन्नत हर रोज ट्यूशन पढ़ने जाता हैं। वह जींद चौक की तरफ से ट्यूशन पढ़कर सुखपुरा चौक की तरफ स्कूटी पर सवार होकर घर वापस आ रहा था। जब वह जींद चौक से आगे पावर हाउस के नजदीक पहुंचे तो पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से स्कूटी असंतुलित होकर गिर पड़ी। सिर में चोट लगने से मन्नत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में लिया। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। जो रोहतक का ही बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्रथम तो दूसरा द्वितीय कक्षा में पढ़ रहा
पड़ोसियों ने बताया कि अमित सैनी अशोक विहार कॉलोनी में रहता है। उसका एक बेटा यमन प्रथम व मन्नत द्वितीय कक्षा में पढ़ते हैं। दोनों का अमित ने एक निजी स्कूल में दाखिल कराया था। दोनों साथ-साथ स्कूल आते व जाते रहे हैं।

Trending Videos

Son of Haryanvi singer Amit Saini Rohtakiya dies in road accident
पीजीआई में पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद

स्कूटी को लगी खरोंच, चलाने वाले का अभी पता नहीं
पुलिस की प्रांरभिक जांच में पता चला कि मन्नन ट्यूशन से लौटते समय स्कूटी पर पीछे बैठा था। इतना ही नहीं, स्कूटी व कब्जे में ली गई पिकअप डाले के टकराने का निशान भी नहीं है। ऐसे में शक है कि पिकअप डाले की पिछली साइड लगने से स्कूटी गिरी है।

पीजीआई लगा जमावड़ा, रमेश बोहर भी पहुंचे
हादसे की सूचना पाकर काफी संख्या में लोग पीजीआई पहुंचे। साथ ही कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने भी परिवार को सांत्वना दी।

कुछ देर पहले किया मुख्यमंत्री के लिए गाना शेयर, प्रशंसकों ने कमेंट बॉक्स में बेटे की आत्मा की शांति के लिए की दुआ
बेटे के साथ हादसे से कुछ देर पहले ही अमित ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी में सोशल मीडिया पर नया गाना शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में दूसरा गाना सुनकर बताओ। कुछ देर पहले तक कमेंट्स में सब गाने की तारीफ कर रहे थे, जैसे ही अमित के बेटे की मौत का दुखद समाचार उनके प्रशंसकों को पता चला तो उन्होंने कमेंट बॉक्स में दुख प्रकट करते हुए बेटे की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।   

गायक गजेंद्र फौगाट ने जताया दुख
हरियाणवी गायक गजेंद्र फौगाट से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अमित के बेटे की मौत पर दुख जताया है। 

सड़क हादसे में गायक अमित सैनी के बेटे मन्नत की मौत हो गई। जबकि यमन घायल है। पीजीआई से इसकी सूचना आ गई है। पिकअप चालक फरार है। जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा। -सन्नी, प्रभारी चौकी सुखपुरा चौक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed