{"_id":"6628a946d6649096d60e5370","slug":"son-murdered-his-father-in-rohtak-broke-his-head-by-beating-him-with-stick-crime-committed-over-land-dispute-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में बेटे ने की पिता की हत्या: डंडे से पीट-पीट कर सिर फोड़ा, जमीनी विवाद में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में बेटे ने की पिता की हत्या: डंडे से पीट-पीट कर सिर फोड़ा, जमीनी विवाद में दिया वारदात को अंजाम
Wed, 24 Apr 2024 12:10 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:10 PM IST
सार
रोहतक के गांव चमारिया से हत्या का मामला सामने आया है। जमीनी विवाद में बेटे ने पिता की डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के सदर थाना इलाके के गांव चमारिया में एक बेटे ने अपने पिता की डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। जमीनी विवाद में बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 9:50 पर 78 वर्षीय चतर सिंह अपने घर पर था। इसकी अपने छोटे बेटे सत्यवान से कहासुनी हो गई। सत्यवान ड्राइवरी करता है। जमीनी विवाद को लेकर पिता से हुई कहासुनी में सत्यवान ने तैश में आकर पिता पर डंडे से हमला कर दिया। उसने डंडे से पीट-पीट कर पिता का सिर फोड़ दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
सदर थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। यहां चतर सिंह का शव खून से लथपथ मिला। इसके सिर पर डंडे से कई वार किए गए हैं। पुलिस मामले छानबीन कर रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन