{"_id":"6292740550b7290e535a28a5","slug":"son-caught-the-snatcher-who-ran-away-from-gandhi-camp-after-breaking-his-mother-s-earring-in-24-hours-rohtakcity-news-rtk6480235137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी कैंप से मां की बाली तोड़कर भागे झपटमार को बेटे ने 24 घंटे में धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी कैंप से मां की बाली तोड़कर भागे झपटमार को बेटे ने 24 घंटे में धर दबोचा
विज्ञापन
रोहतक। गांधी कैंप में एक युवक दिनदहाड़े गुरुद्वार जा रही बुजुर्ग महिला के कानों की बाली छीनकर फरार हो गया। बेटे ने साहस दिखाते हुए आरोपी युवक को 24 घंटे में धर दबोचा। दूसरी तरफ पुलिस छह माह बाद भी काले रंग की स्कूटी सवार को नहीं दबोच सकी है। युवक लगातार सेक्टरों में वारदात अंजाम दे रहा है। हालांकि थाना प्रभारी का दावा है कि पुलिस ने ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गांधी कैंप निवासी हरीश कुमारी (52) ने दी शिकायत में बताया कि वह कामकाजी महिला है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजकर 40 मिनट पर डीएलएफ कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में जा रही थी। तभी एक युवक आया और झपटा मारकर उसके कान की बाली तोड़कर ले गया। इससे वह सड़क पर गिर गई और कान पर भी चोट आई। पुलिस ने शनिवार को बुजुर्ग महिला की शिकायत पर नोनी नाम के युवक के खिलाफ झपटमारी का केस दर्ज किया है।
रातभर ढूंढता रहा युवक को, अगले दिन सुभाष नगर में मिला
हरीश देवी के बेटे कपिल ने दावा किया है कि उसने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। उसका कहना कि मां के साथ हुई वारदात के बाद वह सक्रिय हुआ। सबसे पहले घटनास्थल पर पूछताछ की। पता चला कि नोनी नाम का युवक वारदात अंजाम देकर गया है। इसके बाद उसने उसके दोस्तों से संपर्क किया। रातभर आरोपी की तलाश में घूमता रहा। शनिवार को एक फोन आया, बताया गया कि आरोपी युवक सुभाष नगर में बैठा हुआ है। उसने मौके पर पहुंचकर उसे धर दबोचा और पुलिस को सौंपकर आया हूं।
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार, रातभर कर रहे थे तलाश
वहीं, आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। उसके परिजनों से पूछताछ कर रहे थे। शनिवार को पुलिस कामयाब रही और आरोपी को धर दबोचा।
हर माह औसतन छह वारदात हो रही झपटमारी की
जिला पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक जनवरी माह से अब तक जिले में 30 के करीब झपटपारी व स्नेचिंग की वारदात हो चुकी हैं। इसमें सबसे ज्यादा छह वारदात अर्बन एस्टेट थाने में हुई है। जबकि इसके बाद सिटी थाने में वारदात हुई। सेक्टरों के अंदर लगातार झपटमार चेन स्नेचिंग कर रहा है, लेकिन पुलिस उसे काबू करने में कामयाब रही हो सकी है। पिछले दिनों बुधवार को भी सेक्टर 2 में स्कूूटी सवार ने एक युवक की चेन तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक बच गया। पुलिस ने एरिया में छानबीन भी की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका।