{"_id":"666e0d1e4cfa5c7d910ef524","slug":"somewhere-there-is-no-operator-and-somewhere-else-there-are-no-employees-how-to-solve-the-problem-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-111116-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कहीं ऑपरेटर नहीं तो कहीं कर्मचारी, कैसे दूर हो समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कहीं ऑपरेटर नहीं तो कहीं कर्मचारी, कैसे दूर हो समस्या
Sun, 16 Jun 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। परिवार पहचान पत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए जगह-जगह लगाए गए शिविर अब स्वयं समस्या का कारण बन गए हैं।
यहां आने वाले लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। क्योंकि कहीं सीएससी ऑपेरटर नहीं आ रहे तो कहीं कर्मचारी ही नहीं आ रहे। कुछ केंद्रों पर तो लगातार दो दिन से कोई कर्मी नहीं आ रहा। ऐसे में सेंटर पर आ रहे लोगाें को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
अग्रसेन स्कूल में चल रहे परिवार पहचान पत्र शिविर में सिर्फ सीएससी ऑपरेट ही मिला। यहां एक शिक्षक की ओर ड्यूटी थी, जो मौके पर नहीं मिला। स्कूल में वार्ड 6, 9 और 10 लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शिविर लगाया गया था। सवेरा स्कूल में परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने के लिए लोग तो आ रहे थे, लेकिन अधिकारी व सीएससी सेंटर का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। शुक्रवार भी शिविर लगा हुआ था, इसमें लोग तो आए, लेकिन कर्मी नहीं थे। काम करवाने आए राकेश ने बताया कि वह वार्ड 18 का निवासी हैं। वह आज अपनी समस्या का समाधान करवाने के लिए आये थे, लेकिन यहां पर कोई अधिकारी नहीं मिला। यहां न ही कोई अन्य व्यक्ति मौके पर मिला। इस कारण मुझे निराश लौट कर जाना पड़ रहा है और समाधान भी नहीं हो पा रहा है। शहीद रमेश स्कूल में परिवार पहचान पत्र का कैंप दो दिन से लगातार लगा हुआ है। यहां शुक्रवार को भी एक ऑपरेटर ही बैठा हुआ था। दूसरे दिन कोई नहीं आया। लोग काम के लिए आए, लेकिन वापस लौट गए। छावनी मोहल्ले में दो नंबर स्कूल में शिविर लगा हुआ था। यहां कर्मचारी अपना काम करते नजर आए। जो भी लोग वहां आ रहे थे, वे अपना काम करवा रहे थे।