फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Someone's property bill, someone's mobile number

Rohtak News: प्रॉपर्टी बिल किसी का, मोबाइल नंबर किसी का

Thu, 28 Mar 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Someone's property bill, someone's mobile number
रोहतक। प्राॅपर्टी टैक्स भरने में आखिरी चार दिन शेष बचे हैं, लेकिन लोग अभी तक कागजात में हुई गलती ठीक कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। निगम खाली प्लॉट को कमर्शियल प्लॉट दिखाकर लोगों को परेशान कर रहा है। वहीं प्रॉपर्टी बिल किसी का है तो उसमें मोबाइल नंबर किसी और का दिया है। इससे लोगों को बिल दुरुस्त कराने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। लोग काफी समय से समस्या के समाधान के लिए निगम कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। जबकि टैक्स जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च है।
विज्ञापन


कॉट्स
जनवरी में टैक्स जमा करा दिया था। अब प्रॉपर्टी आईडी में मोबाइल नंबर जुड़वाना है। हमेशा लंबी लाइन लगी रहती है। जब भी नंबर आता है तभी कंप्यूटर बंद हो जाता है।
विज्ञापन


- महिपाल शर्मा, शीतल नगर

मेरा खाली प्लॉट है। इसे दस्तावेजों में व्यावसायिक दिखाया गया है। इससे बगैर कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसलिए इसे दुरुस्त कराने निगम कार्यालय आया हूं। यहां भीड़ व लंबी लाइन में खड़े रहने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- तेजबीर, कन्हेली

बिल भरना है। सभी कागज पूरे हैं, फिर भी इधर से उधर चक्कर लगवा रहे हैं। पिछले 50 साल से टैक्स भर रहा हूं, लेकिन इतनी देर तक कभी भी कतार में नहीं खड़ा रहना पड़ा। कर्मचारी कभी बोलते हैं, कंप्यूटर खराब है, कभी इंटरनेट ठप बताते हैं। लचर व्यवस्था के कारण काम समय पर पूरा नहीं हो रहा है। मेरे प्रॉपर्टी बिल में किसी दूसरे का नंबर दे दिया है। अब ठीक कराने के लिए चक्कर लगा रहा हूं।

- सुरेंद्र, तिलक नगर

मकान में ही दुकान बनाई थी। अब उसे बंद कर दिया है, लेकिन कॉमर्शियल प्राॅपर्टी का बिल भर रहा हूं। मेरे लड़के की भी मौत हो गई है। सारा काम अकेले करना पड़ता है। निगम के चक्कर लगा कर परेशान हो चुका हूं।

- गुलशन कुमार, पटेल नगर

प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए जरूरी कागज
नया प्रॉपर्टी टैक्स बिल, रजिस्ट्री, अलॉटमेंट पत्र, फर्द, जमाबंदी, इंतकाल, मालिक का आधार कार्ड, पैनकार्ड, परिवार पहचान पत्र, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, प्राॅपर्टी का फोटो, प्रॉपर्टी की लोकेशन, पुराना हाऊस टैक्स बिल या रसीद की प्रति में एक दस्तावेज अनिवार्य है।

वर्जन
हमारे पास ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से एप्लीकेशन आती हैं। हमारी अथॉरिटी हर तीसरे दिन अपडेट लेती है। समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
- जगबीर सिंह, कर क्षेत्रीय अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed