{"_id":"5fbd5fdc8ebc3e9bb2208404","slug":"someone-s-son-s-test-is-postponed-from-one-s-brother-s-marriage-rohtak-news-rtk583704193","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी के बेटे की परीक्षा तो किसी के भाई की शादी से टला चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी के बेटे की परीक्षा तो किसी के भाई की शादी से टला चुनाव
विज्ञापन
नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव नाटकीय अंदाज में स्थगित हो गया है। मेयर की तरफ से 27 नवंबर को चुुनाव कराने से लेकर न केवल पत्र भेज दिया गया, बल्कि पुलिस फोर्स व मतपेटियां तक मांग ली गई। 10 मिनट बाद अचानक जो कर्मचारी पार्षदों व अधिकारियों को पत्र देने गए थे, वे पत्र वापस लेने पहुंच गए। अब 2 दिसंबर को चुनाव कराने की बात की जा रही है। मेयर का कहना है कि महिला पार्षद डिंपल जैन व मुक्ता नागपाल ने चुुनाव प्रक्रिया में भाग लेने में असमर्थता जताई थी। इस कारण तिथि स्थगित की गई है।
पार्षद पति बोले, बच्चों की परीक्षा जरूरी, दूसरे के साले की शादी
महिला पार्षद डिंपल जैन के पति अमित जैन उर्फ जोजी से बात की गई तो उन्होंने पहले तो कहा कि, मुझे नहीं पता कोई पत्र दिया गया है। फिर बोले कि मेरा एक बेटा 8वीं व दूसरा 9वीं कक्षा में पढ़ता है। उनकी ऑनलाइन परीक्षा है। डिंपल जैन ही उनकी पढ़ाई का ध्यान रखती हैं। इस कारण 27 नवंबर को मीटिंग में नहीं आ सकेंगी। यह लिखित में मेयर को पत्र दिया गया है। जब पूछा गया कि पत्र किस समय मेयर को दिया तो उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे ही लिखकर दे आए थे। जबकि निगम के कई पार्षदों का कहना है कि उनको शाम को पत्र आया था, जिसे वापस ले लिया गया। वहीं, महिला पार्षद मुक्ता नागपाल के पति दीपू नागपाल का कहना है कि उसके साले की 27 नवंबर को खरखौदा में शादी है। मुक्ता को शादी में एक दिन पहले जाना ही होगा। मेयर को लिखित में इस बारे में शाम को पत्र देकर आए हैं।
कांग्रेसी बोले, भाजपा बगावत से डरी, शायद ही करवाए चुनाव
कांग्रेस पार्षद कदम सिंह अहलावत का कहना है कि भाजपा को यकीन हो गया है कि उसके पार्षदों में बगावत हो सकती है। इस कारण बहाने बनाकर चुनाव को टाला गया है। अब शायद ही अधिकारी 2 दिसंबर को सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव करवाएं। यह लोकतंत्र का हनन है। क्योंकि निगम चुुनाव को हुए 2 साल के करीब समय हो गया है। अब भी चुनाव टाले जा रहे हैं। जबकि भाजपा हाउस में 22 में से अपने 20 पार्षद बताती है।
विज्ञापन
मतपेटी से लेकर पुलिस फोर्स तक के लिए भेजे पत्र वापस मंगवाए
निगम ने 27 नवंबर के चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। पुलिस प्रशासन से फोर्स मांगने व जिला प्रशासन से मतपेटी मांगने के लिए पत्र भी भेज दिया था, जिसे अचानक वापस मंगवाया गया।
पूरी चुनाव प्रक्रिया मेयर मनमोहन गोयल की अध्यक्षता में होगी। मेयर को दो महिला पार्षदों ने लिखकर दिया कि वे 27 नवंबर को मीटिंग में नहीं आ सकती। इस कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। उनकी चुनाव करवाने की पूरी तैयारी है।
-प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम।
महिला पार्षद डिंपल जैन ने लिखित में दिया है कि 27 नवंबर को उसके बच्चों की ऑनलाइन परीक्षा है। उसको परीक्षा के दौरान साथ रहना है। इसलिए वह नहीं आ सकती। जबकि मुक्ता के भाई की शादी है। इसलिए अब 27 नवंबर को चुनाव नहीं होगा। इस कारण अब 2 दिसंबर का दिन तय किया गया है।
- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम।
दोपहर बाद निगम कर्मी 27 नवंबर की मीटिंग का पत्र लेकर आया। 10 मिनट बाद दोबारा आया कि पत्र वापस दे दीजिए। पूछा तो बताया कि पत्र में कोई त्रुटि है। दोबारा भेजा जाएगा। इसके बाद लौटकर नहीं आया। एक न एक दिन चुनाव करवाने होंगे। यूं लबे समय तक नहीं टाला जा सकता।
-राधेश्याम ढल, भाजपा पार्षद वार्ड 14
मेयर से बात हुई थी, लेकिन उन्होंने इतना बताया कि अब 27 नवंबर की बजाय 2 दिसंबर को सीनियर व डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। चुनाव क्यों टाला गया, यह नहीं बताया।
-अनिल कुमार, पार्षद वार्ड नंबर 21