फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Solution Camp: Six complaints received, claim of solution of two, time sought for four

समाधान शिविर : छह शिकायते आईं, दो के समाधान का दावा, चार के लिए मांगा समय

Wed, 23 Oct 2024 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Solution Camp: Six complaints received, claim of solution of two, time sought for four
रोहतक। नगर निगम ने राहड़ रोड स्थित न्यू राजेंद्र नगर कॉलोनी को 2009 में वैध दिखाकर विकास शुल्क ले लिया जबकि 2014 में अवैध कर दिया। अब तो विकास कार्य पूरे करवा रहे और न ही एनओसी दे रहे। यह शिकायत मंगलवार को निगम में लगे समाधान शिविर में पहुंची। निगम ने छह विवादित मामलों को सुना, जबकि 15 की सामान्य अर्जी ऑनलाइन ली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी के आदेश पर हर रोज नगर निगम में सुबह नौ से 11 बजे तक समाधान शिविर लगेगा। खुद निगम आयुक्त व दूसरे आला अधिकारी समस्याएं सुनेंगे। सुबह नौ बजे ही लोग निगम कार्यालय में पहुंच गए। जबकि अधिकारी साढ़े नौ बजे तक पहुंच सके। निगम आयुक्त डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह रांगी संयुक्त आयुक्त नवदीप सिंह, डीएमसी जितेंद्र कुमार व अन्य ने समस्याएं सुनीं। शिविर केवल विवादित शिकायत ही ली गई। प्रॉपर्टी टैक्स, आईडी व दूसरे कार्यों से संबंधित सामान्य शिकायत व अर्जी ऑनलाइन पोर्टल पर ली गई। शिविर में गांवों से भी दो लोग आए, इनको संबंधित विभाग के पास भेजा गया। करीब 11 बजे निगम आयुक्त को लघुसचिवालय स्थित सांसद रामचंद्र जांगड़ा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जाना पड़ा, इसके बाद संयुक्त आयुक्त नवदीप ने शेष समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

.......
निगम ने विकास शुल्क ने लिया, अब सीवर लाइन पूरी नहीं करवा रहा
न्यू राजेंद्रा कॉलोनी निवासी एडवोकट जतिन सैनी समाधान शिविर में पहुंचे और बताया कि राहड़ रोड पर 2007 में कॉलोनी काटी गई थी, जिसे वैध कर दिया गया। साथ ही विकास शुल्क तक भरवा लिया गया। 2014 में कॉलोनी को फिर अवैध दिखा दिया। 2019 में शर्त रखी गई कि निगम की एनओसी के बगैर रजिस्ट्री नहीं होगी। इसके बाद कॉलोनी में प्लॉटो की खरीद-फरोख्त बंद हो गई। ठेकेदार सीवर लाइन अधूरी छोड़कर चल गया। पानी की लाइन का लेवल भी सही नहीं। निगम में लगे समाधान शिविर में गए, जहां कहा गया कि बजट मिलने के बाद ही काम हो सकते हैं। जतिन ने बताया कि वे सीएम विंडो तक लगा चुके हैं, लेकिन निगम कोई कदम नहीं उठा रहा है। अब कहा गया कि पंप लगाकर गंदे पानी की तीन दिन में निकासी करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
रजिस्ट्री एक, निगम ने प्रॉपर्टी आईडी बना दी दो
हिसार बाईपास स्थित जेपी काॅलोनी निवासी जयदत्त ने बताया कि उनका मकान 150 गज में बनाया हुआ है, जो उसकी पत्नी के नाम है। निगम की तरफ से दो प्रॉपर्टी आईडी बना दी गई, जिसमें एक 100 गज व दूसरी 50 गज की है जबकि उनको पता ही नहीं। उनकी एक 150 गज की आईडी बनाई जाए। निगम की तरफ से 30 अक्तूबर को सुनवाई के लिए बुलाया गया है।
....
उत्तम नगर में 225 गज के प्लाॅट को 100 गज का बना दिया
गोहाना रोड स्थित आदर्श नगर निवासी सत्यदीप ने बताया कि उन्होंने उत्तम विहार में 2019 में 225 गज का प्लाॅट खरीदा था। दो पार्टी ने मिलकर एनओसी लेने के लिए फीस जमा करवा दी। जो नंबर मिला, वहीं रजिस्ट्री में लिखा गया है। इसकी रसीद भी उनके पास है। 2021-22 में प्रॉपर्टी टैक्स को जो बिल आया, वह पुराने मालिक कमला व सुशीला के नाम से आया। निगम ने आईडी से पुराने मालिक के नाम हटा दिए, लेकिन 255 गज की जगह प्लाॅट 100 गज का कर दिया। वह प्लाट में खड़ा होकर लोकेशन दे चुका है, लेकिन फिर त्रुटि ठीक नहीं की जा रही है। कहा जा रहा है कि रजिस्ट्री दोबारा करवा लीजिए। निगम ने दोनों पक्षों को 29 अक्तूबर को बुलाया है।
......
22 गज की जगह 180 गज का टैक्स दे रहा निगम
शिवाजी कॉलोनी निवासी नेहा ने बताया कि उसकी कॉलोनी में 22 गज की दुकान है। इसका वह लगातार टैक्स जमा करवा रही हैं। 2022 तक रिकाॅर्ड सही था, लेकिन उसके बाद 180 गज का बिल आने लगा। पड़ोसियों का बिल भी उनके नाम से भेजा जा रहा है। चार बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो सका। अब नई आईडी बनाने की बात कही है, इसे पुरानी आईडी से लिंक कर दिया जाएगा।
....
दो आईडी का बिल एक प्रॉपर्टी मालिक के नाम दे रहे
हिसार रोड स्थित श्याम काॅलोनी निवासी फूला देवी ने बताया कि दो प्लाॅट हैं, जिसमें 100 गज का प्लाॅट फूला रानी के नाम है और 95 गज का प्लाट बीना के नाम है। यह प्लाट इंडस्ट्रियल एरिया में हैं। दोनों प्लाॅट का टैक्स फूला रानी के नाम आता है और वह भी व्यवसायिक श्रेणी का आता है, जो कि गलत है। निगम ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए इसके लिए दो दिन की समय मांगा है।
....

समाधन शिविर में छह शिकायत आईं, इनमें दो का समाधान मौके पर ही किया गया। बाकी की जांच कर तय सीमा में समाधान होगा। 15 के करीब आवेदन सामान्य थे, जिनको ऑनलाइन लिया गया है। शिविर लगातार जारी रहेंगे।

डॉक्टर ब्राह्मजीत सिंह रांगी, आयुक्त नगर निगम

भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे शिविर में, बोले- मुख्यमंत्री को देंगे रिपोर्ट
उधर, भाजपा कार्यकर्ता एडवोकेट अत्तर सिंह पंवार, एडवोकेट अंकुश बिड्डू सांसी , सतीश चौधरी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष व अशोक सहगल भी शिविर में पहुंचे। बिड्डू ने बताया कि पार्टी की तरफ से उनकी ड्यूटी लगाई हैं। शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री के रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed