फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Soldier killed, Rohtak youth injured as car collides with culvert

Rohtak News: पुलिया से कार टकराने से सैनिक की मौत, रोहतक का युवक घायल

Fri, 24 Apr 2026 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Soldier killed, Rohtak youth injured as car collides with culvert

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। राष्ट्रीय एथलीट और सैनिक कृष्ण (26) की बुधवार रात बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसमें उनके दोस्त अजय निवासी रोहतक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
खेवड़ा निवासी रविंद्र आंतिल ने बताया कि उनके परिवार के कृष्ण वर्ष 2020 में खेल कोटे से सेना में भर्ती हुए थे जो एथलेटिक्स (दौड़) के राष्ट्रीय खिलाड़ी थे। कृष्ण की तैनाती हैदराबाद में चल रही थी जो कई दिन पहले रुड़की में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए थे।
विज्ञापन

इसका पता चलने पर कृष्ण के दोस्त अजय निवासी रोहतक कार से लेने के लिए रुड़की चले गए। बुधवार रात रुड़की से खेवड़ा गांव जाने लगे। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में सैनिक कृष्ण की मौत हो गई जबकि उनके दोस्त अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन और अन्य सैनिक भी बागपत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed