{"_id":"64ad1cc1fd79ec87de060659","slug":"solang-adventure-camp-students-of-rohtak-mdu-stranded-situation-worsened-due-to-rain-and-flood-in-mountains-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलंग एडवेंचर कैंप: रोहतक एमडीयू के 70 विद्यार्थी फंसे, पहाड़ों में बारिश व बाढ़ से हालात बिगड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलंग एडवेंचर कैंप: रोहतक एमडीयू के 70 विद्यार्थी फंसे, पहाड़ों में बारिश व बाढ़ से हालात बिगड़े
Tue, 11 Jul 2023 02:41 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:41 PM IST
सार
रोहतक एमडीयू से एडवेंचर कैंप के लिए 70 विद्यार्थियों का दल भी अन्य लोगों की तरह बारिश व बाढ़ के चलते मनाली इलाके में फंस गया है। मौसम में गड़बड़ी के चलते कैंप बीच में ही समेटना पड़ा। हालात खराब हुए तो विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित जगह की तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून में जोरदार बारिश, भूस्खलन और बाढ़ ने पहाड़ी इलाकों में हालात बिगाड़ कर रख दिए हैं। आवागमन के मार्ग ध्वस्त होने से लोग जहां गए थे, वहीं फंस कर रह गए हैं। एमडीयू के भी 70 विद्यार्थी सोलंग में फंस गए हैं। विद्यार्थियों का यह दल विवि के पांच कर्मचारियों की देखरेख में एडवेंचर कैंप के लिए गया था। फिलहाल सभी विद्यार्थी सुरक्षित हैं। ये एक होटल में शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन
मोबाइल बंद होने से नहीं हो रहा संपर्क, एक कर्नल की मदद ली
एमडीयू से एडवेंचर कैंप के लिए 70 विद्यार्थियों का दल भी अन्य लोगों की तरह बारिश व बाढ़ के चलते मनाली इलाके में फंस गया है। विवि के एडवेंचर कैंप का मंगलवार को अंतिम दिन था। मौसम में गड़बड़ी के चलते कैंप बीच में ही समेटना पड़ा। हालात खराब हुए तो विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित जगह की तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन
डायरेक्टर यूथ वेलफेयर का दावा सभी विद्यार्थी सुरक्षित
काफी प्रयास के बावजूद कोई बात नहीं बनी तो एमडीयू के युवा कल्याण निदेश डॉ. जगबीर राठी ने अपने जानकारों को टटोला। इसके बाद उनके एक जानकार कर्नल से संपर्क हुआ। उन्होंने कैंप के दल को सुरक्षित होटल में पहुंचाया। यहां शरण लिए विद्यार्थियों को रहने व खाने की व्यवस्था मिलने से राहत मिली। फिलहाल विद्यार्थियों से संपर्क नहीं हो रहा है। इसमें विभिन्न काॅलेजों के विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
विद्यार्थियों का कैंप दल सुरक्षित है। अपने जानकार कर्नल की मदद से उन्हें होटल में जगह दिला दी है। अभी रास्ते बंद हैं। व्यवस्था दुरुस्त होने या रास्ते खुलते ही विद्यार्थी घर के लिए रवाना होंगे। -डॉ. जगबीर राठी, निदेशक, युवा कल्याण, एमडीयू।