फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Soft skills and SSB guidance program in MDU from 20th

Rohtak News: एमडीयू में सॉफ्ट स्किल्स एंड एसएसबी गाइडेंस प्रोग्राम 20 से

Tue, 17 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 17 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Soft skills and SSB guidance program in MDU from 20th
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में 20 जून से 10 जुलाई तक यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट फॉर ऑल सर्विसेज के तत्वावधान में सॉफ्ट स्किल्स एंड एसएसबी गाइडेंस प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट की परियोजना निदेशक प्रो. शालिनी सिंह ने बताया कि इसके तहत विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, सशस्त्र सेना व अर्धसैनिक बलों में कॅरिअर बनाने के लिए तैयारी करवाई जाएगी। इसके लिए 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक विभागों समेत संबद्ध महाविद्यालयों के वर्तमान व पूर्व छात्र भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षण प्राप्त लगभग 350 से ज्यादा विद्यार्थियों का चयन भारतीय सशस्त्र सेना, अर्धसैनिक बल व अन्य सरकारी सेवाओं में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सशस्त्र सेना के विशेषज्ञ, मनोवैज्ञानिक और ग्रुप टास्क ऑफिसर, सर्विस सेलेक्शन बोर्ड के सेवानिवृत्त अधिकारी इस केंद्र में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed