{"_id":"5ed16a9c8ebc3e904543a286","slug":"social-distance-did-not-prevent-workers-to-board-special-train-police-showed-stick-rohtakcity-news-rtk557143523","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक स्पेशल ट्रेन में चढ़ने को नहीं रखा सोशल डिस्टेंस, पुलिस ने दिखाया डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में चढ़ने को नहीं रखा सोशल डिस्टेंस, पुलिस ने दिखाया डंडा
विज्ञापन
रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से बिहार जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जाने के लिए बाहर अप?
- फोटो : RohtakCity
बिहार के भागलपुर और कटिहार के लिए शुक्रवार को दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रवाना की गई। भागलपुर की ट्रेन में तो प्रवासियों को व्यवस्थित तरीके से बैठा दिया मगर कहिटार की ट्रेन में यात्रियों को बैठाने के दौरान स्थिति बिगड़ गई। एकसाथ बस से उतरकर आए श्रमिकों ने जब सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ी तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि इस दौरान करीब 30 पुलिस कर्मी निगरानी में तैनात रहे। शुक्रवार को 2510 श्रमिक अपने घरों के लिए रवाना हुए। वहीं, छोटूराम स्टेडियम से 840 मजदूरों को बसों से घर रवाना किया। भागलपुर के लिए जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन दोपहर करीब एक बजे प्लेटफार्म पर आकर खड़ी हो गई। इसके बाद रोहतक व आसपास जिलों से बस से आए करीब 1600 श्रमिकों को माल गोदाम के नजदीक उतारा गया। यहां से पुलिस की देखरेख में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मुख्य गेट तक लाया गया। मुख्य गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की और फिर पानी व खाना देकर ट्रेन तक पहुंचाया गया। शाम ठीक चार बजते ही ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इसके आधा घंटे बाद कटिहार के लिए ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ा किया गया। इस ट्रेन से जाने वाले श्रमिकों को भी बस से लेकर आया गया। जैसे ही श्रमिकों को बस से उतारकर मुख्य गेट की तरफ जाने के लिए कहा, वैसे ही उन्होंने सोशल डिस्टेसिंग तोड़ दी और समूह के रूप में दौड़ते हुए प्लेटफार्म के मुख्य गेट तक पहुंच गए। इन नजारे को देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए कहा जब प्रयास सफल नहीं हुए तो मजबूरन पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा तब कहीं जाकर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत यात्रियों को ट्रेन में बैठाया जा सका। इस ट्रेन से 910 श्रमिक घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान सभी के चेहरे पर खुशी थी। सभी भारत मां की जय और जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, एसडीएम राकेश कुमार सैनी, डीएसपी गोरखपाल, रेलवे के सीनियर डीसीएम फ्लाइट संदीप गहलोत, सीएमआई पंकज राजपाल, भू-जल वैज्ञानिक दलवीर राणा, रोहतक के तहसीलदार राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
अब कुछ श्रमिक घर जाने के इच्छुक नहीं : उपायुक्त
उपायुक्त आरएस वर्मा ने बताया कि जिला में करीब 35 हजार श्रमिकों को औद्योगिक इकाइयों में कार्य शुरू होने से रोजगार मिला है। घर लौटने के लिए पंजीकरण करवाने वाले लगभग 44 हजार श्रमिकों में से अब कुछ श्रमिक रोजगार मिलने पर घर जाने के इच्छुक नहीं है। उन्होंने ट्रेन से जाने वाले श्रमिकों से कहा कि वह परिजनों से मिलकर जल्दी लौटे ताकि उनकी जिंदगी पटरी पर आ सके।
मास्क पहन वारदात की फिराक में अपराधी : एसपी
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मास्क पहनकर अपराध वारदातों को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। अपराधियों के मंसूबे विफल करने के लिए पुलिस निरंतर निगरानी कर रही है। पब्लिक डीलिंग व रुपयों के लेनदेन से संबंधित स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है। फोटोग्राफी भी करवाई जा रही है।

नंगे पांव, चले हम गांव- फोटो : RohtakCity

छोटूराम स्टेडियम में बस के इंतजार में बैठी महिला बच्चे को गोद में लिए हुए । संवाद - फोटो : RohtakCity

रोहतक से शुक्रवार को शाम 6 बजे कटिहार जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जाने के लिए दोपहर में मालग?- फोटो : RohtakCity

शुक्रवार को रोहतक रेलवे स्टेशन से कटिहार के लिए जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में बैठने के लिए मालग?- फोटो : RohtakCity
विज्ञापन