फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Smuggling in medicine boxes, liquor worth Rs 50 lakh seized

Rohtak News: दवा के डिब्बों में तस्करी, 50 लाख की शराब जब्त

Thu, 12 Dec 2024 01:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:18 PM IST
विज्ञापन
Smuggling in medicine boxes, liquor worth Rs 50 lakh seized
सदर थाना पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर दवा की पेटियों में भरकर ले जाई जा रही 50 लाख की अवैध शराब जब्त की है। तस्करों ने बंद बॉडी के ट्रक में शराब की तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, माल की बिल्टी भी दवाइयों के नाम पर बना रखी थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो बताया कि जो मालिक था, वह कार से आगे-आगे चल रहा था, लेकिन पुलिस की गाड़ी को देखकर भाग खड़ा हुआ। हालांकि, चालक तस्कर का नाम नहीं बता पाया है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी ऋषभ सोढ़ी ने बताया कि एएसआई मनोज कुमार को सूचना मिली थी कि जींद की ओर से एक बंद बॉडी के ट्रक में रोहतक में शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। पुलिस ने जींद बाईपास के नजदीक पहुंचकर ट्रक को रुकवाया और चालक से माल के बारे में पूछा। चालक ने बताया कि कंपनी से रोहतक के लिए दवा आई है। कागज दिखाने की बात की तो चालक ने दवा के कागजात दिखाए। इसमें दवाओं की जानकारी दे रखी थी। पुलिस को संदेह हुआ तो गाड़ी को खोलकर जांच की बात कही तो वह नहीं माना। इस पर सख्ती करते हुए जांच कराने के लिए तैयार हुआ तो पाया कि गाड़ी में शराब की 518 पेटी थीं, जो दवाओं की तरह पैक कर रखी थी और उस पर लेबल भी उसी तरह के चस्पा थे। चालक से पूछा कि मालिक कौन है तो उसने बताया कि नाम नहीं जानता, लेकिन उसकी गाड़ी के आगे-आगे कार में थे और पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने सोनीपत के जसराना निवासी आरोपी ट्रक चालक सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed