फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Smog: Two trains cancelled, many running late by two to two and a half hours

स्मॉग : दो ट्रेन रद्द, कई दो से ढाई घंटे की देरी से चल रही

Tue, 19 Nov 2024 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Smog: Two trains cancelled, many running late by two to two and a half hours
रोहतक। स्मॉग के चलते अब बस के अलावा ट्रेन यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोहतक से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 14324 व 14325 को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में दैनिक यात्रियों को अन्य ट्रेनों में भीड़ का सामना करना पड़ेगा। वहीं अन्य ट्रेनें भी दो से ढाई घंटे की देरी से चल रही है। अब यात्रियों को बसों का रूख करना पड़ेगा, क्योंकि अन्य आने वाली ट्रेनें कोई एक घंटा तो कोई दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है। ऐसे में यात्रियों को बसों की तरफ दौड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बसों में भी भीड़ बढ़ने के कारण यात्रियों को अपने निजी वाहनों से आवागमन करना पड़ रहा है। वहीं मंगलवार को दिल्ली भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन 46 मिनट की देरी से पहुंची, दिल्ली से जींद मेमू स्पेशल 36 मिनट की देरी से पहुंची, नादेड़ साहिब से श्रीगंगानगर दो घंटे 32 मिनट की देरी से पहुंची, वहीं इंदौर जंक्शन से वाया रोहतक होते हुए तुषार महाजन पहुंचने वाली ट्रेन 2 घंटे 45 मिनट की देरी से पहुंची है। सुबह के समय बाहर से आने वाली बसें भी 30 मिनट की देरी से बस स्टैंड पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed