{"_id":"67389febe3f54951340ac611","slug":"smog-tower-remained-closed-throughout-the-day-vehicles-emitting-smoke-on-the-road-rohtak-news-c-17-roh1019-545497-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिनभर बंद रहा स्मॉग टॉवर, सड़क पर धुंआ छोड़ रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिनभर बंद रहा स्मॉग टॉवर, सड़क पर धुंआ छोड़ रहे वाहन
विज्ञापन
16सीटीके10..माता दरवाजा रोड पर धुआं छोड़ते जाते ऑटो। संवाद
रोहतक। एक तरफ शहर में प्रदूषण का स्तर (एक्यूआई) 400 के आंकड़े को पार कर गया, दूसरी तरफ एनजीटी की गाइड लाइन का ग्रैप 3 लागू होने के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। शनिवार को गोहाना अड्डे पर लगा नगर निगम का स्मॉग टॉवर सुबह से शाम तक बंद रहा। साथ ही सड़कों पर ऑटो धुंआ छोड़ते नजर आए।
बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम की तरफ से अगस्त 2023 में निजी कंपनी से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर ) तहत गोहाना अड्डे पर पहला स्मॉग टॉवर लगाया था। दावा किया गया था कि टावर हर घंटे एक लाख क्यूबिक हवा शुद्ध करेगा। इसका दायरा आधा किलोमीटर के दायरे में रहेगा। 20 फीट ऊंचा टॉवर लगातार 48 घंटे चलेगा। इसके अंदर तीन मोटर पांच एचपी व एक दो एचपी की मोटर लगी है।
दुकानदार बोले-सुबह से शाम तक बंद रहा स्मॉग टॉवर
गोहाना अड्डे पर टॉवर के ठीक सामने रेहड़ी लगाने वाले फल विक्रेता सुधीर ने बताया कि स्मॉग टॉवर सुबह से शाम तक बंद रहा। एक कर्मचारी की टॉवर की जांच करने की ड्यूटी है। वह सुबह 10 बजे आता है और जांच करके चला जाता है। शनिवार को स्मॉग टॉवर को चालू करने नहीं आया।