{"_id":"65b6cad59f6b511f330c80e9","slug":"slogan-of-group-d-employeesgovernment-give-promotion-take-votes-rohtak-news-c-17-roh1020-347406-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ग्रुप डी कर्मचारियों का नारा... सरकार प्रमोशन दो, वोट लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ग्रुप डी कर्मचारियों का नारा... सरकार प्रमोशन दो, वोट लो
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा के सभी महकमों के ग्रुप डी कर्मचारी अपनी पदोन्नति की मांग को लेकर रविवार को करनाल के फाउंटेन पार्क में इकट्ठे हुए। ग्रुप डी संघर्ष विकास समिति (1209) के बैनर तले यह महासम्मेलन आयोजित किया गया। यूनियन में 50 प्रतिशत प्रमोशन कोटे के साथ अपनी प्रमोशन की मांग रखी। हजारों ग्रुप डी कर्मचारियों का केवल एक ही नारा और एक ही मांग रही कि प्रमोशन दो और सरकार वोट लो।
प्रमोशन के मुद्दे को लेकर पहले भी करनाल के फाउंटेन पार्क में यूनियन दो बार हजारों कर्मचारियों के साथ रैली निकाल चुकी है। लेकिन सुनवाई न होने पर सरकार को कड़ा संदेश देने के लिए यूनियन के बैनर तले हजारों ग्रुप डी कर्मचारियों ने मिनी सेक्रेटेरिएट, डीसी ऑफिस तक पैदल मार्च किया और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उनसे यूनियन ने प्रमोशन की मांग को लेकर सीएम के साथ बैठक की मांग रखी। सभी कर्मचारी सीएम से मुलाकात का समय न मिलने पर वहीं पर धरने पर बैठ गए। मंच व व्यवस्था संचालन यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान चंद्रगुप्त ने किया।
ग्रुप डी संघर्ष विकास समिति के राज्य कार्यकारिणी से प्रधान दीपक तंवर, महासचिव विकास यादव, कोषाध्यक्ष रमन शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान चंद्रगुप्त, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू कटारिया, सह सचिव अमन भारतीय, मीडिया प्रभारी सत्यवान सेहरावत, संगठन प्रभारी मोहित कौशिक, उप प्रधान प्रवेश दूहन, सह कोषाध्यक्ष सतबीर ने ग्रुप डी कर्मचारियों की मांग उठाई। इस अवसर पर सभी जिलों से यूनियन के प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष, ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल रहे। पशुपालन विभाग की यूनियन से रवि चौहान, हरियाणा राज्य सर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के राज्य प्रधान रामगोपाल, पैंशन बहाली संघर्ष समिति के करनाल जिला अध्यक्ष संदीप ने शिरकत की।