{"_id":"661dcb4bd1d7038d05078fb7","slug":"skin-diseases-increase-as-weather-changes-rohtak-news-c-17-roh1020-402946-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मौसम बदलने के साथ ही त्वचा रोगी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मौसम बदलने के साथ ही त्वचा रोगी बढ़े
Tue, 16 Apr 2024 06:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
15सीटीके01... जिला सामान्य अस्पताल में मरीज की जांच करते डाॅ.दिनेश। संवाद
रोहतक। मौसम बदलने के साथ ही स्केबीज (त्वचा में खुजली) के मामले आने लगे हैं। नागरिक अस्पताल में सबसे ज्यादा त्वचा की ओपीडी में भीड़ लग रही है। स्केबीज के मरीज हर उम्र के लोग हैं। स्केबीज ज्यादातर पीजी, बैरक, हॉस्टल या समूह में रहने वाले लोगों को होता है। इसमें दाना, फुंसी, उंगलियों के बीच में खुजली होती। सोमवार को त्वचा की ओपीडी में करीब 400 मरीज पहुंचे। इसमें ज्यादातर स्केबीज के मामले आए। चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज कर उचित परामर्श दिया।
-- -नमी वाले कपड़े पहनने से शुरू होता है इंफेक्शन
चिकित्सकों के अनुसार नमी वाले धूप में कम सूखे कपड़े पहनने से इंफेक्शन शुरू होता है। स्केबीज में खुजली बहुत तेज होती है और शाम के वक्त ज्यादा होती है। यह घर में किसी को हो जाए और वह इलाज न कराए तो यह पूरे परिवार में फैल सकता है। ऐसे मामले में पूरे परिवार को चिकित्सीय परामर्श की जरूरत होती है। इसे ठीक होने में दो से तीन दिन का वक्त लगता है। इंफेक्शन होने पर साबुन, शैंपू व तेल का उपयोग नहीं करना चाहिए।
-- -स्केबीज के लक्षण
-उंगलियों के बीच में फुंसी
-गले के नीचे दाने
-शाम के वक्त ज्यादा खुजली
-- - स्केबीज इंफेक्शन से बचने के उपाय
-कपड़ों को धूलने के बाद धूप में सुखाएंं
-साफ-सफाई का ध्यान रखें
- स्वास्थ्यवर्धक चीजें खाएं
-तेल मसाला, फास्ट फूड से परहेज करें
-- -वर्जन
इस मौसम में स्केबीज के साथ-साथ साथ दाद व सोरायसिस के मामले भी आ रहे हैं। यह इंफेक्शन है, जो कि स्केबीज पीड़ित के संपर्क में आने वाले व्यक्ति में फैलता है।
विज्ञापन
-डॉ. दिनेश मलिक, त्चचा रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल