{"_id":"68ae1d29c20f42b6f404cdc3","slug":"six-shops-sealed-for-not-paying-challan-rohtak-news-c-200-1-bgh1002-117058-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चालान जमा नहीं कराने पर छह दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चालान जमा नहीं कराने पर छह दुकानें सील
Wed, 27 Aug 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दुकानों के आसपास साफ-सफाई न रखने पर नगर परिषद ने छह दुकानों के चालान काटे थे। चालान राशि जमा नहीं करने पर अब इन दुकानों को सील कर दिया गया है। नगर परिषद के ईओ अरुण नांदल के निर्देश पर मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि नप की ओर से इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जहां भी दुकानदार अपने आसपास सफाई नहीं रखेंगे, कचरा कूड़ेदान में नहीं डालेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन