{"_id":"72b7ed94f76c3d08f508432108f103a7","slug":"six-new-coach-to-mdu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू को मिले छह कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू को मिले छह कोच
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 19 Sep 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। उनको दशकों बाद ही सही, लेकिन क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे महत्वपूर्ण खेलों का प्रशिक्षण कैंपस में ही मिल सकेगा। लगातार उठ रही मांग के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छह नए कोच को नियुक्त किया है। खास बात यह है कि यूनिवर्सिटी में पहली बार योग का कोच भी उपलब्ध होगा।
खेलों के मामले में भले ही एमडीयू आगे हैं लेकिन आप यह जानकर अचंभित होंगे कि अभी तक यूनिवर्सिटी में दर्जनों महत्वपूर्ण खेलों के कोच ही नहीं थे। बिना कोच के ही यूनिवर्सिटी में खिलाड़ी तैयार हो रहे थे। हालत यह थे कि छह साल पूर्व रिटायर हुए कबड्डी कोच की जगह तब से कोई नियुक्ति ही नहीं हुई। क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल के लिए भी कोच नहीं थे। उधार के कोच बुलाकर ही खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराई जाती थी।
खिलाड़ी कोच की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से मांग उठा रहे थे, जिसका असर अब हुआ है। यूनिवर्सिटी के खेल निदेशालय को छह नए कोच दिए गए हैं। इनमें क्रिकेट, नॉन टेनिस, कबड्डी, तलवारबाजी और बैडमिंटन समेत योग के कोच भी शामिल हैं। एमडीयू में पहली बार योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नए कोच मिलने पर खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में यह थी कोच की स्थिति
यूनिवर्सिटी में कुश्ती, मुक्केबाजी, तैराकी, बॉक्सिंग, स्वीमिंग, एथलेटिक्स, जूडो और हॉकी के पहले से कोच थे। अब छह नए कोच मिलने के बाद कुल मिलाकर 14 खेलों का प्रशिक्षण मिल सकेगा। हालांकि अभी भी फुटबॉल, ताइक्वांडो, अमेरिकन फुटबॉल और बेसबॉल समेत कई खेलों के कोच नहीं हैं।
बाहरी खिलाड़ी भी ले सकते हैं प्रशिक्षण
नए कोच की नियुक्ति होने के बाद एमडीयू कैंपस में बाहरी खिलाड़ी भी प्रशिक्षण ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन कराकर एक निश्चित फीस जमा करानी होगी।
यूनिवर्सिटी में नए कोच की नियुक्ति होने पर खेल प्रतिभाओं को और अधिक निखारा जा सकता है। खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण मिलेगा, जिसके बल पर वह यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करेंगे।
- डॉ. डीएस ढुल, खेल निदेशक एमडीयू।