फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Six day Hockey National School Games begins today

Rohtak News: छह दिवसीय हॉकी राष्ट्रीय स्कूल गेम्स का आगाज आज

Fri, 22 Nov 2024 04:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Six day Hockey National School Games begins today
21सीटीके51...राष्टीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में आने के बाद मौजूद ​खिलाड़ी। संवाद
शिक्षा विभाग की ओर से 22 से 27 नवंबर को 68वीं हॉकी राष्ट्रीय स्कूली खेल स्पर्धा का आगाज होगा। अंडर-17 वर्ग के लड़के व लड़कियों की इस स्पर्धा में विभिन्न छह खेल मैदानों पर मैच होंगे। इसका शुभारंभ जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा शुक्रवार सुबह 10 बजे करेंगेl
विज्ञापन

मीडिया समन्वयक डॉ. जनक राज ने बताया कि हरियाणा की संस्कृति को एक हकीकत रूप में दिखाने के लिए एक प्रकार से गांव बसाया गया है। इसमें विभिन्न कला सामग्री के माध्यम से फुलझड़ी, सांझी, अहोई अष्टमी, हरियाणवी दरवाजा, बीजणा, हरियाणवी पोशाक जैसे दामन, मटका टोकनी, चूल्हे, बिलोनी, गैरों की रंग से रंगोली के माध्यम से विशेष कलाकृतियां डॉ. पुष्पा शर्मा (बीआरसी महम) व डॉ. सुनीता अहलावत (लेक्चरर, डाइट मदीना) के नेतृत्व तैयार की गई हैं। इसमें मनजीत पंघाल, सरोज कुमारी, अनीता तंवर, सोनिया, सुशीला कुमारी, जितेंद्र, सुंदर, सत्यनारायण, परमिंदर, विजय, मीनाक्षी, सोमनाथ, मुदिता, सविता व संदीप व अन्य अध्यापक-अध्यापिकाओं ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन


कंपटीशन कन्वीनर रणदेव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 65 ऑफिशियल छह जगह प्रतियोगिता में मैचों का आयोजन कराएंगे। किसी भी खिलाड़ी के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी नहीं होने देने का निर्देश दिए हुए उन्होंने सटीक व सही निर्णय देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने कहा कि सभी खिलाड़ियों व उनके टीम इंचार्ज के खाने और ठहरने की बेहतर व्यवस्था की गई है। इसमें किसी को भी कोई समस्या नहीं आएगी। खेल कमेटियां पूरी तरह से अपना योगदान देंगी।

21सीटीके51...राष्टीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में आने के बाद मौजूद खिलाड़ी। संवाद

21सीटीके51...राष्टीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में आने के बाद मौजूद खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed