फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Six arrested for demanding extortion of Rs 2 crore

Rohtak News: दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में छह गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2024 03:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for demanding extortion of Rs 2 crore
नई दिल्ली, रोहतक।
विज्ञापन

पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस ने कारोबारी की कार पर गोलियां चलाकर दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी बदमाश गैंगस्टर काला जठेड़ी और अनिल छिप्पी गिरोह के सदस्य हैं। बदमाशों ने पर्ची फेंककर रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपियों से पिस्टल और दो बाइक बरामद की हैं। बदमाशों की पहचान नजफगढ़ निवासी कुणाल, सूरज, यजनीश व अमित और गांव करोर, रोहतक निवासी आकाश और आशुदीप के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 6 फरवरी को पश्चिम विहार ईस्ट में कारोबारी ने कार पर गोलियां मारने की जानकारी दी। मौके पर उसे एक पर्ची मिली, जिसमें काला जठेड़ी और अनिल छिप्पी के नाम पर दो करोड़ रुपये मांगे गए थे। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से लेकर दिचाऊं कलां गांव तक के सीसीटीवी खंगाले तो बदमाशों की पहचान हो गई। पुलिस ने तिहाड़ में बंद गिरोह के अन्य बदमाशों से पूछताछ कर वारदात में शामिल बदमाशों के ठिकाने के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद नजफगढ़ और रोहतक में छापा मारकर वारदात में शामिल छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि रंगदारी के लिए उन्होंने गोली चलाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed