फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sivani ran the fastest in 1500 meter race, Sweety first in high jump

Rohtak News: 1500 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़ी सिवानी, हाई जंप में स्वीटी प्रथम

Sun, 24 Aug 2025 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sivani ran the fastest in 1500 meter race, Sweety first in high jump
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में ​शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के दौर - फोटो : shiv tripathi
रोहतक। जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को 1500 मीटर दौड़ में सिवानी ने पहला, रामभतेरी ने दूसरा और सोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-17 महिला वर्ग की हाई जंप प्रतियोगिता में एमडीएन स्कूल की स्वीटी ने पहला, एमडीएन स्कूल की लावन्या ने दूसरा तथा राजकीय स्कूल फरमाना की सारिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के नोडल अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा की देखरेख में प्रतियोगिता शुरू हुई।
विज्ञापन

भैयापुर स्थित गुरुकुल में हुई प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व डीपीसी बिजेंद्र हुड्डा ने किया।
----------
आर्चरी में छवि को मिला पहला स्थान
आर्चरी प्रतियोगिता लाढ़ौत स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल में हुई। इसका शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक सुरेश देशवाल ने किया। प्रतियोगिता इंचार्ज डॉ. जनकराज व मुकेश कुमार ने बताया कि एमडीएन पब्लिक स्कूल व नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल की छात्राओं ने अंडर-14 आयु वर्ग में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 इंडियन राउंड में एमडीएन पब्लिक स्कूल की छात्रा छवि ने प्रथम, जिया व विधि ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। रिकर्व राउंड में नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल की यशवी देशवाल ने प्रथम, एमडीएन पब्लिक स्कूल की दीक्षा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
-----------
वेटलिफ्टिंग में कुसुम और ज्योति ने मारी बाजी

राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतियोगिता इंचार्ज अरुण ने बताया कि वेटलिफ्टिंग (बालिका वर्ग) के अंडर-17 आयु वर्ग के 44 किलो में कुसुम, 48 किलो में आरती, 53 किलो में वर्षा, 58 व 63 किलो में कशिश, 69 किलो में रिया, 77 किलो में जिया व 77 किलो भार वर्ग में तानिया प्रथम स्थान पर रहीं।
वहीं, अंडर-19 आयु वर्ग में ज्योति ने 48 किलो, साक्षी ने 53 किलो, खुशी ने 58 किलो, प्रीति ने 63 किलो व प्रगति ने 69 किलो भारवर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय स्कूली वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
---------------
योग में ऋषिका ने मारी बाजी
लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग की योग प्रतियोगिता आदर्श गुरुकुल सिंहपुरा में हुई। योग ऑफिशियल डॉ. जनक राज ने बताया कि ट्रेडिशनल इवेंट में पटवापुर संस्कार वैली स्कूल की ऋषिका प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की परिषा द्वितीय व केडीएम पब्लिक स्कूल की निशा तृतीय स्थान पर रही। आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में ऋषिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं, स्केटिंग के अंडर-19 इनलाइन 1000 मीटर में हर्षिता प्रथम, हर्षिता पंवार दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 क्वाड 500 मीटर में प्रथम स्थान पर दिव्यजोत मल्होत्रा रही। अंडर-17 इनलाइन 1000 मीटर में गुनिष्ठा पहले और आइना दूसरे स्थान पर रहीं।

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के दौर

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के दौर- फोटो : shiv tripathi

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के दौर

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के दौर- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed