फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sisters will be able to tie Raksha Sutra to their brothers the whole day on Raksha Bandhan

Rohtak News: रक्षाबंधन पर पूरे दिन भाइयों को रक्षा सूत्र बांध सकेंगी बहनें

Fri, 08 Aug 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 08 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Sisters will be able to tie Raksha Sutra to their brothers the whole day on Raksha Bandhan
रक्षाबंधन पर्व की जानकारी देतीं संकट मोचन मंदिर की संचालिका साध्वी मानेश्वरी देवी। संवाद
रोहतक। इस साल राखी के त्योहार पर शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है। रक्षाबंधन पर भद्राकाल नहीं रहेगा। इससे दिनभर रक्षा सूत्र बांधने का शुभ संयोग बना रहेगा। साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि मुख्य तौर पर पूर्णिमा और भद्रा का समय देखा जाता है। पहला है सौभाग्य योग। यह पर्व की महत्ता को बढ़ा रहा है जो 9 अगस्त की सुबह से देर रात 2:15 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

दूसरा सर्वार्थ सिद्धि योग है। यह तड़के 5:47 बजे से दोपहर 2:23 बजे तक रहेगा। तीसरा ब्रह्म मुहूर्त है। यह सुबह 4:22 बजे से 5:04 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त भी रहेगा। यह दोपहर 12:17 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में ब्रह्मलीन गायत्री के सानिध्य में शनिवार को रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जाएगा।
पूर्णिमा का समय : हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण की पूर्णिमा 8 अगस्त की दोपहर 2:12 बजे से 9 अगस्त दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी। पंचांग के अनुसार पूरे दिन किसी भी समय राखी बांधने शुभ मुहूर्त रहेगा। भद्रा 8 अगस्त को ही समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed