फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sisters tied Rakhis on their brothers' wrists and pledged to protect them.

Rohtak News: भाइयों की कलाई पर राखी बांध बहनों ने लिया रक्षा का संकल्प

Fri, 28 Aug 2026 08:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 28 Aug 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Sisters tied Rakhis on their brothers' wrists and pledged to protect them.
11-गोकर्ण ती​र्थ ​​​स्थित लक्ष्मणपुरी डेरे में उपाचार्य महामंडलेश्वर बाबा कपलिपुरी को राखी बां
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन (रक्षा सूत्र) का पर्व शुक्रवार को जिला भर में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने थाली सजाकर शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मुंह मीठा कराकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए और हर परिस्थिति में उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।
राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। शहर के राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने रक्षाबंधन पर्व धूमधाम के साथ मनाया।
विज्ञापन

----------
बाबा लक्ष्मणपुरी डेरे में मनाया पर्व
गोकर्ण तीर्थ स्थित बाबा लक्ष्मणपुरी डेरे में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का डेरे में आना आरंभ हो गया और उन्होंने उपाचार्य महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी को राखी बांधी और खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। यहां श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बच्चों ने कर्णपुरी काे बांधी राखी
सर्कुलर रोड स्थित बाबा बालकपुरी डेरे में बाबा कर्णपुरी को राखी बांधकर हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया। उन्होंने बच्चों को उपहार व आशीर्वाद देकर उनका मान बढ़ाया। सुबह के समय डेरे में काफी संख्या में बच्चों ने पहुंचकर बाबा को राखी बांधी।
-------
भक्तों को राखी बांधकर दिया आशीर्वाद
माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में रक्षा बंधन पर्व धूमधाम मनाया। साध्वी मानेश्वरी देवी ने श्रद्धा व भक्तिभाव से भक्तों की कलाई पर राखी बांधकर व तिलक लगाकर उन्हें सुख-समृद्धि व दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। पंडित अशोक शर्मा ने प्रसाद वितरित किया। यह जानकारी सचिव गुलशन भाटिया ने दी।
---------

जेल में 1185 बहनों ने भाइयों को बांधा रक्षासूत्र
जिला जेल में 1185 बहनों ने बंदियों को रक्षासूत्र बांधा व तिलक लगाकर पर्व मनाया। जिनकी बहन नहीं आई उनको भी राखी बांधी गई। पर्व की गरिमा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। इसका उद्देश्य बंदियों में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम, स्नेह एवं सामाजिक मूल्यों की भावना को बनाए रखना रहा। इस दौरान जेल पर जेल अधीक्षक राय साहब, उप अधीक्षक प्रशासन प्रदीप कुमार, उप अधीक्षक सुरक्षा चरण सिंह, उप अधीक्षक अंकित मलिक आदि मौजूद रहे।
-------
कांग्रेस भवन में मनाया पर्व
कांग्रेस कार्यकर्ता हेमंत बख्शी ने कांग्रेस भवन में बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर बहनों ने हेमंत की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें तरक्की, उन्नति, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु का आशीर्वाद दिया।

---------

11-गोकर्ण तीर्थ स्थित लक्ष्मणपुरी डेरे में उपाचार्य महामंडलेश्वर बाबा कपलिपुरी को राखी  बां

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed