फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sisters' sweat-drenched journey amidst the crowd

Rohtak News: भीड़ में पसीने से तर हुआ बहनों का सफर

Sat, 29 Aug 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sisters' sweat-drenched journey amidst the crowd
फोटो 81: बहादुरगढ़ के पुराने बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करती महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। रक्षाबंधन पर रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भीड़ उमड़ी। बहनों को गर्मी और भीड़ के बीच पसीने से तर होकर सफर करना पड़ा। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ रही। बसों में अधिक भीड़ होने के कारण कई यात्रियों ने मेट्रो से सफर पूरा किया।
विज्ञापन


शहर की नई बस्ती निवासी पिंकी, ईशा, राखी, कृष्णा और सैनीपुरा कॉलोनी निवासी शीला देवी, प्रमिला, कमलेश, संगीता व मोनिका ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए हरियाणा सरकार की ओर से 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। हालांकि, बहादुरगढ़ क्षेत्र में कई रूटों पर काफी देर तक बसें नहीं मिलने के कारण महिलाएं इस सुविधा का अपेक्षित लाभ नहीं उठा सकीं।
विज्ञापन


मजबूरी में महिलाओं, बच्चों और अन्य यात्रियों को दूसरे साधनों से सफर करना पड़ा। पुराने बस स्टैंड के पास अधिक भीड़ होने और बसों में सीटें नहीं मिलने के कारण कई महिलाओं व अन्य यात्रियों ने ऑटो और ई-रिक्शा से नए बस स्टैंड तक पहुंचकर वहां से बस पकड़ी। इसके लिए उन्हें प्रति सवारी 15 से 20 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि शहर से दूर नया बस स्टैंड तो बना दिया गया, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए परिवहन विभाग को पर्याप्त संख्या में सिटी बसों की सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

फोटो 81: बहादुरगढ़ के पुराने बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करती महिलाएं। संवाद

फोटो 81: बहादुरगढ़ के पुराने बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करती महिलाएं। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed