{"_id":"66dcdbf2ab69b8b6de01d8c4","slug":"sir-save-me-from-my-brother-in-law-rohtak-news-c-17-roh1020-499887-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: साहब मुझे मेरे साले से बचाओ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: साहब मुझे मेरे साले से बचाओ...
Sun, 08 Sep 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सिटी थानाक्षेत्र में व्यापारी को उसके साले और ससुर ने हमला करके घायल कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि पहले भी साले ने जान से मारने की धमकी दे रखी है। पीड़ित ने पुलिस के समक्ष साले-ससुरा पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही जान बचाने की गुहार भी लगाई। आर्यनगर निवासी गौरव अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ससुराल सांपला में है। तीन साल से उनसे विवाद चल रहा है। उसके साले विकास और ससुर शिव कुमार दो सितंबर को वह दुकान पर जा रहा था। जब वह किला रोड पर पहुंचा तो उसके साले विकास ने गाली दी तो उसने देखा और स्कूटी रोककर गाली देने का विरोध किया। इस पर दोनों पिता-पुत्र ने उस पर डोगे व डंडे से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया और उसने अपने भाई को घटना की जानकारी दी तो उसे अस्पताल पहुंचाया। अब वहां से छुटटी के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दामाद-ससुरालियों का आपसी विवाद चल रहा है और मारपीट का केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- --
घर के बाहर से ऑटो चोरी
रोहतक। थाना शिवाजी काॅलोनी क्षेत्र के सुनारिया कलां निवासी सुरेंद्र की घर के बाहर से ऑटो चोरी हो गया। पीड़ित ने अपना ऑटो रात में खड़ा किया और जब दो घंटे बाद देखा तो वह चोरी हो चुका था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
घर के बाहर से ऑटो चोरी
रोहतक। थाना शिवाजी काॅलोनी क्षेत्र के सुनारिया कलां निवासी सुरेंद्र की घर के बाहर से ऑटो चोरी हो गया। पीड़ित ने अपना ऑटो रात में खड़ा किया और जब दो घंटे बाद देखा तो वह चोरी हो चुका था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन