फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Silence spread in the house of two business families and foreman of electricity corporation

दो कारोबारी परिवारों व बिजली निगम के फोरमैन के घर पसरा सन्नाटा

Sun, 06 Feb 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Silence spread in the house of two business families and foreman of electricity corporation
लहाली गांव के पास हुई दुर्घटना के बाद मौके पर पड़ी श्रतिग्रस्त गाड़ी। संवाद
रोहतक। भिवानी रोड पर शनिवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसे से शहर के दो कारोबारी परिवारों व एक बिजली निगम के फोरमैन के घर में अंधेरा छा गया है। मृतकों में शामिल चुन्नीपुरा निवासी विवेक कौशिक जहां एसी की एजेंसी चलाता था, वहीं कृपाल नगर निवासी मोनू की सुभाष रोड पर कार उपकरणों की दुकान है। जबकि ओल्ड आईटीआई के पास रहने वाले पंकज के पिता बिजली निगम में फोरमैन हैं। उधर राहगीरों ने हादसे में घायल बोहर निवासी योगेश को पीजीआई में दाखिल करवाया है। कलानौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला ने बताया कि घायल योगेश की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों शवों का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

एक साल में दूसरी बार आहत कौशिक परिवार
चुन्नीपुरा निवासी विवेक कौशिक (35) ने एसी की एजेंसी ले रखी थी, जिसका कार्यालय शहर के प्रेम नगर चौक पर है। विवेक के पिता गीताराम कौशिक पीजीआई की इलेक्ट्रिकल ब्रांच में एसडीओ थे। पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते उनका देहांत हो गया था। विवेक ने पिता के जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी पूरी तरह संभाल ली थी। अपनी पत्नी व बच्चों के अलावा मां व छोटे भाई हिमांशु उर्फ हन्नी के साथ एक ही मकान में रहते थे। शनिवार को भिवानी गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

जवान बेटे को खोने के गम में बेहाल वजीर सिंह
ओल्ड आईटीआई के पास सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले वजीर सिंह बिजली निगम में फोरमैन हैं। उसके बेटे पंकज (20) ने इसी साल आईटीआई से मैकेनिक का कोर्स पूरा किया था। वह चुन्नीपुरा निवासी विवेक के पास एसी का काम सीख रहा था। शनिवार को विवेक के साथ भिवानी गया था। वापस लौटते समय कार गन्ने से भरी ट्रॉली से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पाकर बिजली कर्मचारी नेता बिजेंद्र बैनीवाल व विजय हुड्डा अपने साथी वजीर सिंह को साथ लेकर पीजीआई के डेड हाउस पहुंचे। किसी तरह वजीर सिंह सहित पूरे परिवार को ढांढस बंधाई। वहीं, कृपाल नगर निवासी मोनू (38) की सुभाष रोड पर कार के उपकरणों की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल योगेश की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुशीला, थाना प्रभारी कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed