फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Signature campaign for Masani Barrage conservation on May 2 and 3

Rohtak News: मसानी बैराज संरक्षण को लेकर हस्ताक्षर अभियान 2 व 3 मई को

Wed, 29 Apr 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign for Masani Barrage conservation on May 2 and 3
धारूहेड़ा। मसानी बैराज संरक्षण को लेकर दो और तीन मई को बैठक आयोजित की जाएगी। दो मई को पहली बैठक खटावली में होगी। 3 मई को बैठक सुबह नौ बजे देवी माता मंदिर प्रांगण ग्राम जडथल में होगी। इसके बाद दूसरी बैठक सुबह 11 बजे गांव रालियावास के लाइब्रेरी होली चौक में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

रिटायर्ड वन अधिकारी कमल सिंह यादव ने बताया कि इन बैठकों में अभियान की रूपरेखा, समस्या के समाधान और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। आगे बताया कि मसानी बैराज में लगातार गंदा एवं प्रदूषित जल पहुंचने की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। यह प्रदूषित पानी जडथल क्षेत्र से होकर साहबी नदी के माध्यम से मसानी बैराज में आ रहा है जिससे पर्यावरण और जल स्रोत दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस समस्या के स्थायी समाधान, जल शुद्धिकरण की व्यवस्था तथा मसानी बैराज को वेटलैंड अथवा संरक्षित वन क्षेत्र घोषित करवाने के उद्देश्य से एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed