फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shyam Kapoor was elected unopposed as the head

Rohtak News: निर्विरोध श्याम कपूर चुने गए प्रधान

Sat, 22 Mar 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 22 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shyam Kapoor was elected unopposed as the head
21सीटीके04-हिंदू ​शिक्षण संस्था की गवर्निंग बॉडी के निर्विरोध गठन पर नए प्रधान श्याम कपूर को पु
रोहतक। हिंदू शिक्षण संस्थान की गवर्निंग बॉडी के निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के चुनाव अधिकारी एनएन गिरोत्रा की देखरेख में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से श्याम कपूर को प्रधान चुना गया है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव हो गया है। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी ने चयनित उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा की।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने कहा कि संस्था की गवर्निंग बॉडी के चार मुख्य पदाधिकारियों में प्रधान श्याम कपूर चुने गए हैं। अजय निझावन उपप्रधान, संजय कुमार आहूजा महासचिव, जतिन लूथरा कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति के 11 सदस्यों की घोषणा की गई है। इसमें भारत भूषण बठला, राकेश कुमार गुगनानी, राजेश कुमार सहगल, सुदर्शन कुमार धींगड़ा, ओम प्रकाश जुनेजा, राधे श्याम ढल, राजेश कुमार कत्याल, प्रदीप सपडा, सुनील कुमार आहूजा, पवन कुमार आहूजा, सतीश कत्याल शामिल रहे। इसके साथ ही लालनाथ हिंदू महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में डॉ. राजेश गहलावत (एसोसिएट प्रोफेसर, कॉमर्स) व डॉ शालू (असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स) व गैर शिक्षक वर्ग से गगन चावला प्रतिनिधि के लिए निर्विरोध चुने गए। यहां चुने हुए जनरल बॉडी के सदस्य बहुत अधिक संख्या में मौजूद रहे। इस प्रक्रिया में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से यूनिवर्सिटी ऑब्जर्वर प्रो. सुमित गिल, डीजीएचई ऑब्जर्वर डॉ. दर्शना देवी, प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन, रोहतक रही साथ ही राकेश कुमार, जिला रजिस्ट्रार ऑफिस रोहतक ऑब्जर्वर रहे। इस मौके पर एनएन गिरोत्रा व पूर्व प्रधान सुदर्शन कुमार धींगड़ा ने सभी पूर्व पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण व गरिमामयी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सराहा। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed