फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shweta of Jat College Rohtak got first place in Discus Throw women's category.

Rohtak News: डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में जाट कॉलेज रोहतक की श्वेता ने पहला स्थान पाया

Wed, 19 Nov 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 19 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Shweta of Jat College Rohtak got first place in Discus Throw women's category.
04...रोहतक के एमडीयू में वा​र्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा लेता
रोहतक। ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश की उम्मीदें हरियाणा के खिलाड़ियों से जुड़ी होती हैं। देश के 50 प्रतिशत से अधिक मेडल हरियाणा के खिलाड़ी दिलाते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के खिलाड़ी न सिर्फ प्रदेश बल्कि भारत के भविष्य को उज्ज्वल बना रहे हैं। यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की 50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करते हुए कही। 1500 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में सीआरए कॉलेज सोनीपत के शिव तोमर प्रथम, राजकीय महाविद्यालय महम के लक्ष्य ने द्वितीय व राजकीय महाविद्यालय महम के ही प्रशांत ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में जाट कॉलेज रोहतक की श्वेता ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन


कृष्ण लाल पंवार ने खेल विकास के लिए 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि एमडीयू खेल के क्षेत्र में राष्ट्रस्तरीय पहचान रखता है और विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय मानक की सुविधाओं को और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. कृष्णकांत ने अंत में खिलाड़ियों को अभ्यास करते रहने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। खेल निदेशक एवं खेल परिषद सचिव डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने बताया कि विभिन्न विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिणाम
1500 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता में टीका राम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की स्नेहा ने प्रथम, महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक की साक्षी ने द्वितीय और राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला की मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में सीआरए कॉलेज सोनीपत की नेहा ने द्वितीय व महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय झज्जर की निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

04...रोहतक के एमडीयू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा लेता

04...रोहतक के एमडीयू में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा लेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed